लखनऊ : तकनीकी शिक्षा को नई पहचान देने के मकसद से यूपी की योगी सरकार ने अहम कदम उठाया है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदल दिए हैं। यूपी सरकार ने यह निर्णय तकनीकी शिक्षा को नई पहचान देने और छात्रों को प्रेरणा देने के मकसद से लिया है। सरकार के इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम में बदलाव करने के प्रस्ताव को राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मंजूरी दी है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के पांच इंजीनियरिंग कॉलेज ऐसे महापुरूषों के नाम से जाने जाएंगे, जिन्होंने देश व समाज के लिए बहुत कुछ किया है।
शासन के प्राविधिक शिक्षा अनुभाग-1 ने इस सम्बंध आदेश जारी किए हैं। इसे राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से प्रदेश के प्रतापगढ़, मिर्जापुर, बस्ती, गोंडा और मैनपुरी जनपद में स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम बदल गए हैं। सरकार का मानना है कि महापुरूषों के नाम पर कॉलेजों का नाम होने से उनकी मजबूत पहचान बनेगी। इन कॉलेजों में छात्र न सिर्फ तकनीकी शिक्षा ग्रहण करेंगे, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों से जुड़ने का भी अवसर प्राप्त करेंगे।
इससे छात्रों में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और उच्च मूल्यों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव भी बढ़ेगा। विशेष सचिव विनोद कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह तकनीकी शिक्षा की गरिमा को बढ़ाने वाला कदम है। तकनीकी संस्थानों को प्रेरणा का केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके पूर्व प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष कुमार पटेल ने बीती 21 मई को इंजीनियरिंग कॉलेजों का नाम महापुरूषों के नाम पर करने का प्रस्ताव सीएम को भेजा था।
प्रतापगढ़ जनपद के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम बदलकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर रखा गया है। बाबा साहब संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक माने जाते हैं। मिर्जापुर जनपद का इंजीनियरिंग कॉलेज सम्राट अशोक के नाम से जाना जाएगा। सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म और शांति का संदेश पूरी दुनिया में फैलाया था। बस्ती जनपद का इंजीनियरिंग कॉलेज भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल के नाम पर रखा गया है। सरदार पटेल देश की एकता के शिल्पकार माने जाते हैं।
गोंडा जनपद का इंजीरियरिंग कॉलेज अब मां पाटेश्वरी देवी के नाम पर रखा गया है। यह गोंडा की लोक आस्था की प्रमुख देवी मानी जाती हैं। इनके नाम पर ही मंडल का नाम देवी पाटन पड़ा है। मैनपुरी जनपद का इंजीनियरिंग कॉलेज लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के नाम पर रखा गया है। अहिल्या बाई होल्कर न्यायप्रिय और जनसेवक के तौर पर जानी जाती हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह