लखनऊ: यूपी इलेक्ट्रिक वाहनों की सेल में देश में पहले नंबर पर पहुंच गया है। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के मामले में यूपी ने दिल्ली और महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है। वर्तमान में यूपी में ईवी की बिक्री का आंकड़ा 4.14 लाख से अधिक हो गया है। इसके मुकाबले दिल्ली में यह आंकड़ा 1.83 और महाराष्ट्र में 1.79 लाख है। यानि यूपी में जहां 4.14 लाख ईवी पंजीकृत हुए हैं वहीं दिल्ली में 1.83 लाख और महाराष्ट्र में 1.79 लाख ईवी पंजीकृत हैं।
यहीं नहीं, यूपी के पर्यटन स्थलों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता भी बढ़ी है। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों की सेल में यूपी की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत तक हो गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ी सेल को लेकर प्रदेश सरकार ने 16 नगरीय निकायों में तीन सौ अधिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की योजना बनाई है। इनमें सबसे अधिक चार्जिंग स्टेशन अयोध्या जनपद में स्थापित किए जाएंगे। केंद्र सरकार की फेम वन और टू (फास्टर एडाप्टेशन एंड मैन्युफैक्चरिंग आफ हाईब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल इन इंडिया) योजनाओं का सबसे बड़ा लाभार्थी अब यूपी बन गया है।
यूपी सरकार वर्ष 2022 में आई नई इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति पर भी तेजी से काम कर रही है। नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना पर विशेष फोकस किया जा रहा है। ताकि ईवी के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा सके। योगी सरकार का प्रयास है कि यूपी को इलेक्ट्रिक वाहनों और इनकी बैटरी विनिर्माण का वैश्विक हब बनाया जा सके।
इस क्षेत्र में 30 हजार करोड़ रुपए के निवेश को आकर्षित किया जा रहा है। यूपी में इस क्षेत्र में होने वाले निवेश से 10 लाख रोजगार सृजित होंगे। मौजूदा समय में देश में ईवी चार्जर की कुल संख्या 33,000 है। इनमें 35 प्रतिशत फास्ट चार्जर हैं। यूपी में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती बिक्री को लेकर फास्ट चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण और पहले से बने चार्जिंग स्टेशनों को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव