APP Attack on Law and Order : उत्तर प्रदेश एक बार फिर अपराध और अपराधियों का बोलबाता है। बीत 24 घंटे में हुई 14 हत्याओं ने सूबे की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने इस हालात के लिए सीधे तौर पर योगी सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया है। आप के प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अब प्रदेश में कानून नहीं, क़ातिलों का राज चल रहा है।
वंशराज दुबे ने दावा किया कि हर जिले से हत्या, लूट, बलात्कार और गैंग अपराध की खबरें रोजाना सामने आ रही हैं, लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री अब भी चुनावी मोड में है और अपने चुनावी भाषणों की तर्ज पर एलान कर रहे हैं कि “अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ चुके हैं।” उन्होंने आकड़ों के जरीए सच्चाई से अवगत कराने का दावा करते हुए कहा कि सवाल उठाया कि क्या यही है वह रामराज्य जिसकी बात भाजपा करती है?
आप के प्रदेश प्रवक्ता दुबे ने राजधानी लखनऊ की स्थिति को लेकर योगी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि आज यह नवाबी तहज़ीब के लिए नहीं, गोलीबारी और अपराध के लिए पहचानी जा रही है। कभी कचहरी, कभी कॉलोनी... दिनदहाड़े फायरिंग हो रही है, और अपराधी स्कॉर्पियो में फरार हो रहे हैं। ज़मीन पर गैंग्स ऑफ लखनऊ’ चल रहा है।
दुबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “सख्त प्रशासन” और “जीरो टॉलरेंस” के दावों को खोखला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि “ठोक दो” मॉडल अब अपराधियों के बजाय आम जनता पर असर डाल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी प्रदेश के हर गांव, गली और शहर में जनता की आवाज़ बनकर खड़ी होगी। अब उत्तर प्रदेश की जनता जाग चुकी है, और सरकार को जवाब देना होगा।
1. बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए
2. सभी जिलों में त्वरित और निष्पक्ष समीक्षा कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
3. पीड़ित परिवारों को न्याय व आर्थिक सहायता दी जाए।
4. पुलिस बल से राजनीतिक हस्तक्षेप समाप्त किया जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह