Amethi Blast : यूपी के अमेठी जिले में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब संग्रामपुर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड भारतीय सेना के फौजी के घर में भीषण विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में घर के मुखिया रिटायर्ड फौजी नौरंग बहादुर सिंह (65) और उनकी पत्नी अनसुइया सिंह (62) की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली ग्राम की है।
Amethi Blast : फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
पुलिस अधीक्षक डॉ. अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्रा संग्रामपुर थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जांच करते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाकर विस्फोट से संबंधित विस्फोटक का नमूना एकत्र किया गया। इस घटना में रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की मौत हो गई है। लेकिन विस्फोट का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई ने पहले कहा कि घर में घरेलू सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है, बाद में उसने कहा कि सोलर पैनल से चार्ज होने वाली बैटरी में ब्लास्ट हुआ है। फिलहाल पुलिस को मौके से बैटरी या गैस सिलेंडर का कोई पार्ट नहीं मिला है, इसलिए इस धमाके का रहस्य बना हुआ है। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने किस विस्फोटक पदार्थ से धमाका हुआ, इसके बारे में साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद धमाके का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह