लखनऊ : यूपी में दो बिजली कम्पनियों के निजीकरण और बिजली दरों पर सुनवाई की तारीख जारी होने के बाद यूपीपीसीएल प्रबंधन ने विद्युत दरों में 30 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव राज्य विद्युत नियामक आयोग में दाखिल किया है। बिजली दरों में सबसे अधिक वृद्धि शहरी और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में प्रस्तावित की गई है। साथ ही यूपीपीसीएल ने दो बिजली कम्पनियों के निजीकरण पर नियामक आयोग का अभिमत हासिल करने के लिए भी प्रस्ताव दाखिल किया है।
राज्य में पहली बार विद्युत दरों में इतनी अधिक वृद्धि प्रस्तावित की गई है। सबसे अधिक 40 से 45 प्रतिशत की वृद्धि ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरों में प्रस्तावित की गई है। घरेलू शहरी उपभोक्ताओं की दरों में 35 से 40 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। यूपीपीसीएल प्रबंधन ने वर्ष 2025-26 के लिए राजस्व संग्रह क्षमता के आधार पर करीब 19,644 करोड़ रुपये का घाटा प्रस्तावित किया है।
यूपीपीसीएल के प्रस्ताव को नियामक आयोग ने स्वीकार किया तो उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ना तय है। इसके पूर्व यूपीपीसीएल ने बिजली कम्पनियों की ओर से मई महीने के प्रथम सप्ताह में वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) दाखिल किया था। 19 मई को बिजली कम्पनियों का घाटा 9200 से बढ़ाकर 19,600 करोड़ दिखाते हुए बिजली दरों में 30 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव दाखिल किया था।
वहीं, उपभोक्ता परिषद का कहना है कि यूपीपीसीएल वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) दाखिल कर चुका है। इसके सभी आंकड़े समाचार पत्रों में प्रकाशित भी हो चुके हैं। उपभोक्ताओं से आपत्तियां मांगने के साथ सात जुलाई से बिजली दरों पर सुनवाई भी शुरू हो रही है। ऐसे में गुपचुप बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव स्वीकार करना अंसवैधानिक है।
यूपीपीसीएल ने उपभोक्ताओं की कनेक्शन दरों में वृद्धि का भी प्रस्ताव आयोग में दाखिल किया है। नए कनेक्शन की दरों के लिए कॉस्ट डाटा बुक को भी आयोग में दाखिल किया गया है। नए कनेक्शन की दर में 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। इसी प्रकार नए कनेक्शन लेने पर विभिन्न प्रकार की सामग्री पर भी अतिरिक्त चार्ज लगाया गया है। वर्तमान में नया कनेक्शन लेने पर खंभे से 40 मीटर के दायरे में औसतन 10 हजार रुपये तक खर्च होते हैं।
शहरी घरेलू 35 से 40 प्रतिशत
ग्रामीण घरेलू 40 से 45 प्रतिशत
कॉमर्शियल 20 से 25 प्रतिशत
उद्योग 15 से 18 प्रतिशत
कुल औसत वृद्धि 29 से 30 प्रतिशत
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल