लखनऊ: पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम के 42 जनपदों की बिजली व्यवस्था के निजीकरण के फैसले ने इंजीनियरों और ऊर्जा प्रबंधन के बीच की गर्माहट बढ़ा दी है। विभागीय इंजीनियर जहां निजीकरण के फैसले को लेकर आक्रोशित हैं तो वहीं ऊर्जा प्रबंधन भी इस निर्णय से पीछे हटने के मूड में नहीं दिखायी पड़ रहा है। ऐसे में ऊर्जा महकमे में बना गर्माहट का यह माहौल भीषण गर्मी में कहीं उपभोक्ताओं के लिए बड़ी मुसीबत का सबब न बन जाए। हालांकि प्रबंधन उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने का दावा कर रहा है।
सभी डिस्कॉम की ओर से कार्य बहिष्कार को लेकर तैयारी भी कर ली गई है। मध्यांचल डिस्कॉम की ओर से शहर के प्रत्येक सबस्टेशन पर 18 आउटसोर्स कर्मचारी और ग्रामीण क्षेत्र के बिजली घर पर 12 आउटसोर्स कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। रिवैम्प डिस्ट्रीब्यूशन से स्कीम (आरडीएसएस), कार्यदायी संस्थाओं, मीटर लगाने वाली एजेंसी के कर्मचारी, ट्रांसफार्मर कार्यशाला में कार्यरत कर्मी, ठेकेदारों के प्रशिक्षित कर्मियों का पूरा ब्यौरा तैयार कराया गया है।
वहीं, ऐसे जनपद जहां पर चीफ इंजीनियर कार्यालय है, वहां पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा सबस्टेशनों पर मंगलवार और बुधवार को आईटीआई पास कर्मचारियों को बिजली घर संचालन और शटडाउन समेत अन्य कार्यों का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपभोक्ताओं की फाल्ट समेत अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए गैंग भी तैनात करने की व्यवस्था बनाई गई है। हालांकि कार्य बहिष्कार के समय बिल संशोधन, नए कनेक्शन, मीटर लगाने जैसे कार्य प्रभावित होने की पूरी संभावना है।
प्रबंधन के साथ पूर्ण असहयोग के चलते इंजीनियर शाम पांच बजे के बाद कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं। कुछ एक्सईएन डर की वजह प्रबंधन की वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल भी हो रहे हैं। इंजीनियरों का कहना है कि कार्य अवधि के समय उपभोक्ताओं को पूरी बिजली मिलेगी। उपभोक्ताओं को बिजली से सम्बंधित कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उधर प्रबंधन हेल्पलाइन नंबर 1912 पर तैनात कर्मचारियों की काउंसिलिंग भी करा रहा है। ताकि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जा सके।
लखनऊ लेसा सिस गोमती जोन- 8004944663, 9450099905
लखनऊ लेसा ट्रांस गोमती जोन- 9682273163, 9044527832
बरेली जोन- 8004912103
सीतापुर जोन- 6393972047
रायबरेली जोन- 9161919190, 9415901891
अयोध्या जोन- 7518133232, 9415902000
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह