लखनऊ : खराब कलेक्शन एफिशिएंसी को आधार बनाकर सूबे के 42 जनपदों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था का निजीकरण किया जा रहा है। वहीं, विद्युत नियामक आयोग द्वारा कलेक्शन एफिशिएंसी की तलब की गई रिपोर्ट में पावर कॉरपोरेशन ने लगातार कलेक्शन एफिशिएंसी बढ़ने का जवाब दाखिल किया है। नियामक आयोग ने पावर कॉरपोरेशन से मल्टी ईयर टैरिफ रेगुलेशन 2025 के तहत वर्ष 2020-21 से लेकर वर्ष 2025-26 तक की कलेक्शन एफिशिएंसी की पूरी रिपोर्ट तलब की थी।
बिजली कम्पनियों ने नियामक आयोग में जवाब दाखिल किया कि वर्ष 2020-21 से लेकर वर्ष 2023-24 तक तैयार की गई ऑडिट बैलेंस शीट के आधार पर कलेक्शन एफिशिएंसी लगातार बढ़ रही है। उपभोक्ता परिषद ने कहा कि बिजली कम्पनियों की ओर से दाखिल आंकड़ों से स्पष्ट है कि कलेक्शन एफिशिएंसी में लगातार सुधार हो रहा है। ऐसे में ऊर्जा प्रबंधन बिजली कम्पनियों को बेचने के लिए अलग तस्वीर दिखा रहा है।
प्रदेश की बिजली कम्पनियों और यूपीपीसीएल ने ऑडिटेड आंकड़ों के आधार पर कलेक्शन एफिशिएंसी का आंकड़ा विद्युत नियामक आयोग में दाखिल किया है। आंकड़े से स्वतः सिद्ध हो रहा है कि कलेक्शन एफिशिएंसी में बेहतर सुधार हो रहा है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिजली कम्पनियों का निजीकरण क्यों किया जा रहा है।
वित्तीय वर्ष पूर्वांचल दक्षिणांचल
2020-21 85.14 92.86
2021-22 74.37 92.75
2022-23 88.36 96.87
2023-24 104.03 98.09
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव