लखनऊ: यूपीपीसीएल प्रबंधन ने संविदा कर्मियों को शोषण से बचाने के लिए बड़ा बदलाव किया है। यूपीपीसीएल ने संविदा कर्मियों के लिए नया पोर्टल बनाया है। अब इस पोर्टल के माध्यम से ही संविदा कर्मियों को वेतन का भुगतान किया जाएगा। इस व्यवस्था से संविदा कर्मियों के उत्पीड़न पर अंकुश लग सकेगा। यूपीपीसीएल द्वारा बनाए गए आउटसोर्स पोर्टल पर सेवा प्रदाता एजेंसियों को सभी संविदा कर्मियों का पूरा ब्यौरा अपलोड करना होगा। इससे संविदा कर्मियों को मानदेय समेत अन्य देयों का भुगतान समय से होगा।
यूपीपीसीएल के चेयरमैन डा. आशीष कुमार गोयल ने इस पोर्टल की समीक्षा की और सेवा प्रदाता एजेंसियों को संविदा कर्मियों का पूरा ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। डा. गोयल ने सभी डिस्कॉम के अफसरों को निर्देश दिए कि आउटसोर्स पोर्टल पर सभी संविदा कर्मियों का पूरा डाटा जल्द से जल्द अपलोड कराएं। इस काम में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अब इस पोर्टल के माध्यम से ही संविदा कर्मियों के मानदेय समेत अन्य देयों का भुगतान किया जाए। पोर्टल पर जिस सेवा प्रदाता एजेंसी द्वारा संविदा कर्मियों का पूरा ब्यौरा अपलोड नहीं किया जाएगा, उस एजेंसी का भुगतान रोक दिया जाएगा। आउटसोर्स पोर्टल पर संविदा कर्मियों का ईपीएफ, इएसआइ, मोबाइल नंबर, फोटो, शैक्षणिक योग्यता का विवरण अपलोड किए जाएंगे।
इस पोर्टल के माध्यम से ही संविदा कर्मियों की बायोमेट्रिक अटेंडेंस भी प्रमाणित होगी। इसके आधार पर ही उनका मानदेय बनेगा। ऊर्जा प्रबंधन का मकसद इस पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता एजेंसियों की गतिविधियों पर नजर रखना है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल