लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने बिजली बिल भुगतान की प्रक्रिया को और सरल बना दिया है। योगी सरकार के डिजिटल इंडिया को बढावा देने की पहल के तहत उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने मोबाइल ऐप के जरिए बिजली बिल भुगतान की प्रक्रिया को और भी अधिक सरल बना दिया है। अब उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान के लिए सिर्फ डिस्कॉम और अपने जनपद का चयन करना होगा।
भीम ऐप, गूगल पे, फोनपे, पेटीएम और अमेज़न पे जैसे प्लेटफार्मों पर ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान करने के लिए उपभोक्ताओं को सिर्फ यूपीपीसीएल और अपने जनपद के नाम का चयन करना होगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को अपनी खाता संख्या दर्ज करनी होगी।
इसके पहले उपभोक्ताओं को डिस्कॉम का चुनाव करना पड़ता था, इस प्रक्रिया में गलती की संभावना बनी रहती थी। गलत डिस्कॉम भरने से बिजली बिल भुगतान में दिक्कत आती थी। इस समस्या को खत्म करने के लिए यूपीपीसीएल ने यह बदलाव किया है।
यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपभोक्ताओं को यह सुविधा पहले से ही उपलब्ध है। यूपीपीसीएल ने इस सुविधा को अब विभिन्न मोबाइल ऐप्स पर भी लागू कर दिया गया है। वर्तमान में उपभोक्ताओं के लिए पुरानी के साथ नई व्यवस्था भी उपलब्ध है। ताकि उपभोक्ता नई प्रक्रिया को भी आसानी से समझ कर अपना सकें। यूपीपीसीएल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि अगले महीने से नई व्यवस्थ्ज्ञा को लागू किया जाएगा। इससे बिजली बिल भुगतान में उपभोक्ताओं को और अधिक सहूलियत मिलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल