लखनऊ: पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम के निजीकरण का टेंडर जारी नहीं किए जाने से विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने 29 मई से होने वाले अनिश्चिकालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन को स्थगित कर दिया है। हालांकि ऊर्जा प्रबंधन के साथ पूर्ण असहयोग जारी रहेगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 42 जनपदों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था के निजीकरण के खिलाफ 9 अप्रैल को 29 मई से अनिश्चिकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा की गई थी।
बिजली कर्मियों के विरोध के चलते ऊर्जा प्रबंधन दोनों बिजली कम्पनियों के निजीकरण का टेंडर निकालने में विफल हो गया है। इसके चलते 29 मई से होने वाले अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को गर्मी में दिक्कत न होने पाए। वहीं, पूर्वांचल व दक्षिणांचल डिस्कॉम के निजीकरण के लिए प्रबंधन द्वारा कोई टेंडर निकाला जाता है तो बिजली कर्मचारी बिना कोई नोटिस दिए उसी समय से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रबंधन द्वारा अब बिजली कर्मियों के वेतनमान व समयबद्ध वेतनमान को कम करने की बात कही जा रही है। बिजली कर्मियों ने यूपीपीसीएल अध्यक्ष की सभी बैठकों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम के निजीकरण की बात फिर से दोहराई है। उन्होंने हड़ताल करने वाले बिजली कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हड़ताल की स्थिति में सुचारू विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए सरकार के पास पर्याप्त विकल्प तैयार है।
आगरा और नोएडा की बिजली व्यवस्था के निजीकरण के बेहतर परिणाम मिले हैं। जिन जगहों पर बिजली का निजीकरण पीपीपी मॉडल पर किया गया है, वहां पर बिजली दर कम हुई है। दोनों डिस्कॉम के निजीकरण से वहां की स्थितियां बेहतर होंगी।
लाइन लॉस बढ़ने और राजस्व वसूली कम होने पर बिजली विभाग सख्ती करने जा रहा है। जिस क्षेत्र में लाइन लॉस बढ़ा और राजस्व वसूली कम हुई तो, जिम्मेदारों पर कार्रवाई होना तय है। यूपीपीसीएल चेयरमैन डा. आशीष कुमार गोयल ने ऐसे क्षेत्रों में जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मई माह के बाद राजस्व वसूली में पिछड़ने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई