लखनऊ : नियामक आयोग ने संशोधित प्रस्ताव के तहत बिजली दरें घोषित की तो उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगेगा। ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 8 रुपये और शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को 9 रुपए प्रति यूनिट तक का भुगतान करना पड़ेगा। यही नहीं, शहरी उपभोक्ताओं को 110 रुपए प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज की जगह 190 रुपये प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज देना पड़ेगा। फिक्स चार्ज मिलाकर उपभोक्ताओं को हर महीने 12 से 13 रुपये प्रति यूनिट बिजली का भुगतान करना पड़ेगा।
वहीं, ग्रामीण उपभोक्ताओं को 90 रुपये फिक्स चार्ज की जगह 150 रुपये प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज का भुगतान करना होगा। यूपीपीसीएल प्रबंधन ने घरेलू उपभोक्ताओं के मौजूदा चार स्लैब को घटाकर तीन स्लैब प्रस्तावित किया है। 300 यूनिट से अधिक बिजली के उपभोग पर ग्रामीण उपभोक्ताओं को मौजूदा 5.50 रुपये प्रति यूनिट की जगह आठ रुपये प्रति यूनिट, जबकि शहरी उपभोक्ताओं को मौजूदा 6.50 रुपये प्रति यूनिट की जगह 9 रुपये प्रति यूनिट का प्रस्ताव दिया गया है।
घरेलू बीपीएल उपभोक्ताओं (गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले) को वर्तमान में 100 यूनिट तक तीन रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जाती है, इसको बढ़ाकर चार रुपये प्रति यूनिट और फिक्स चार्ज 50 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये प्रस्तावित किया गया है।
घरेलू ही नहीं, कॉमर्शियल बिजली दरों में भी वृद्धि प्रस्तावित की गई है। कॉमर्शियल बिजली के दो स्लैब को कमकर एक कर दिया गया है। चार किलोवाट तक 7.50 रुपये से 8.40 रुपये प्रति यूनिट तक दी जाने वाली बिजली की दर को बढ़ाकर 9.50 रुपये प्रस्तावित किया गया है।
चार किलोवाट से अधिक भार वाले कनेक्शन की प्रति यूनिट 7.50 से 8.75 रुपये यूनिट बिजली की दर को 10 रुपये प्रति यूनिट तक प्रस्तावित किया गया है। चार किलोवाट वाले कनेक्शन के फिक्स चार्ज 330-450 से बढ़ाकर 450-545 रुपये प्रति किलोवाट प्रस्तावित किया गया है। निजी संस्थानों की बिजली को प्रति यूनिट 9 से 10 रुपये और फिक्स चार्ज 350 से 450 रुपये प्रस्तावित किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल