लखनऊ : नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऊर्जा विभाग के अंतर्गत आने वाले यूपीनेडा के स्टॉल तथा नगर विकास विभाग के अमृत 2.0 स्टॉल को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का पुरस्कार दिया गया। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश की विकासशील नीतियों, नवाचारों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश को नई दिशा देने वाले प्रयासों का परिणाम है।
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।आज यूपी पूरे देश में सौर ऊर्जा इंस्टॉलेशन के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर है। अयोध्या को देश की पहली सोलर सिटी के रूप में विकसित किया गया है। किसानों के बिजली चालित नलकूपों को सोलर नलकूपों में बदलने की दिशा में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है।
पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत सोलर इंस्टॉलेशन में भी प्रदेश ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रदर्शनी में विभागीय उपलब्धियां योजनाओं व उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाए जाने के प्रयासों को प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट कार्य के कारण यूपीनेडा को पूरे देश में पहचान मिली है।
नोएडा में आयोजित ट्रेड शो में नगर विकास विभाग के अमृत 2.0 स्टॉल को भी सर्वश्रेष्ठ स्टॉल घोषित किया गया। ट्रेड शो के उद्घाटन के दिन पीएम मोदी ने इस स्टॉल का निरीक्षण किया था और इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए थे। अमृत 2.0 के अंतर्गत प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में पाइप से पेयजल और सीवरेज कवरेज की सुनिश्चितता की जा रही है।
साथ ही जल संरक्षण, उपचारित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग और जल निकायों के पुनर्जीवन पर विशेष बल दिया जा रहा है। जल की चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देकर सतत शहरी विकास का मार्ग भी प्रशस्त किया जा रहा है। एके शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के शहरी विकास के प्रति हमारे समर्पण और नवाचार की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करती है।
प्रदर्शनी में अमृत दो मिशन के प्रमुख कार्यों में जलाशयों का पुनरुद्धार और अपशिष्ट जल शोधन को विशेष रूप से दर्शाया गया है। इस प्रदर्शनी में एक आकर्षक पहल रही स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं जिन्हें अमृत मित्र कहा जाता है, जो जल गुणवत्ता परीक्षण और सामुदायिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव