लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने लखनऊ मेट्रो के यात्रियों को आईपीएल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के अभ्यास सत्र में शामिल होने का अवसर दिया। यह विशेष सौगात ‘एलएसजी-रेल’ सेल्फी प्रतियोगिता के माध्यम से उन यात्रियों को मिली जिन्होंने मेट्रो के साथ जुड़ाव को एक रचनात्मक तरीके से अभिव्यक्त किया।
इस प्रतियोगिता के तहत चुने गए पांच भाग्यशाली विजेता इकाना स्टेडियम पहुंचे, जहाँ उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों को अभ्यास करते देखने का मौका मिला। इतना ही नहीं बल्कि उनको खिलाड़ियों के साथ बातचीत करने और तस्वीरें खिंचवाने का भी मौका मिला। इस दौरान एलएसजी के तेज़ गेंदबाज़ आवेश खान ने विजेताओं से मुलाकात की और उन्हें टीम की आधिकारिक जर्सी भेंट की। अवेश खान को अपने समीप देखकर प्रतिभागी काफी रोमांचित दिखे और मेट्रो यात्रा से जुड़ा यह अनुभव उनके लिए जीवनभर की याद बन गया।
यूपीएमआरसी द्वारा यह पहल 9 अप्रैल को शुरू की गई थी। ‘एलएसजी-रेल’ नामक एक विशेष थीम पर आधारित मेट्रो को लखनऊ मेट्रो नेटवर्क पर चलाया गया था, जिसे टीम के खिलाड़ियों की कलाकृतियों से सजाया गया था। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए यात्रियों से आग्रह किया गया था कि वे इस विशेष एलएसजी मेट्रो के साथ सेल्फी लें और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स (इंस्टाग्राम या फेसबुक) पर पोस्ट करें। पोस्ट में #LSGRailSelfie हैशटैग का प्रयोग करना और यूपीएमआरसी के आधिकारिक अकाउंट को टैग करना अनिवार्य था। प्रतियोगिता 24 मई को समाप्त हुई और सैकड़ों प्रविष्टियों में से पाँच को विजेता चुना गया।
इस मौके पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा, “यह पहल मेट्रो को केवल परिवहन के साधन से आगे ले जाकर एक सामुदायिक और सांस्कृतिक अनुभव में बदलने का प्रयास है। एलएसजी-रेल प्रतियोगिता से हमें न सिर्फ यात्रियों की भागीदारी मिली बल्कि मेट्रो सेवा के प्रति उनका जुड़ाव भी और गहरा हुआ।”
प्रतियोगिता के विजेताओं ने भी इस अनुभव को अद्भुत बताया। प्रतियोगिता की विजेता निधि त्रिपाठी ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक साधारण सेल्फी मुझे इकाना स्टेडियम तक पहुंचा देगी, वो भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से मिलने के लिए। यह मौका मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा।”
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल