Upmrc Bsnl Mou: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPMRC) ने मेट्रो यात्रियों को अंडरग्राउंड स्टेशनों और सुरंगों में बेहतर मोबाइल नेटवर्क और डेटा सेवा देने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के साथ एक बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को दिल्ली में दोनों संस्थाओं के बीच एक समझौता पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो नेटवर्क में यात्रा के दौरान मोबाइल कनेक्टिविटी का अनुभव पूरी तरह बदलने वाला है। यह सहयोग खासतौर से उन अंडरग्राउंड स्टेशनों और सुरंगों के लिए है, जहां यात्रियों को अब तक कमजोर सिग्नल या कॉल ड्रॉप जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब यूपीएमआरसी के मौजूदा इन-बिल्डिंग सॉल्यूशन (IBS) इंफ्रास्ट्रक्चर को बीएसएनएल के नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जिससे बीएसएनएल ग्राहक अंडरग्राउंड भी निरंतर नेटवर्क में रहेंगे।
समझौते के मौके पर यूपीएमआरसी के निदेशक (रोलिंग स्टॉक) नवीन कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा, “हम अपने यात्रियों को एक स्मार्ट, निर्बाध और कनेक्टेड यात्रा अनुभव देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। बीएसएनएल के साथ यह सहयोग हमारी उस प्रतिबद्धता का विस्तार है।”
यूपीएमआरसी पहले से ही मेट्रो को न केवल एक तेज़ और सुरक्षित, बल्कि तकनीकी रूप से उन्नत और डिजिटल रूप से जुड़ा ट्रांजिट सिस्टम बनाने की दिशा में अग्रसर है। यह साझेदारी उस सोच का सशक्त उदाहरण है, जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट को डिजिटल एक्सेस से जोड़ा जा रहा है। इस पहल से ना सिर्फ यात्री सफर के दौरान कॉल और डेटा सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे, बल्कि इमरजेंसी की स्थिति में भी संपर्क साधना आसान होगा। यूपीएमआरसी और बीएसएनएल का यह कदम शहरी परिवहन के डिजिटल भविष्य की ओर एक और बड़ा क़दम माना जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल