झांसीः उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। इस कारण जनता बुरी तरह से बेहाल है। यहां रोजाना सुबह 10 बजे के बाद से ही रात तक लू के थपेड़े चलते हैं, जिन्होंने लोगों का घर से निकलना दूभर कर दिया है। यूपी में सोमवार को झांसी सबसे गर्म जिला था, यहां दिन का तापमान 46 डिग्री के आसपास था, जबकि रात में तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झांसी में अभी दो दिन तक इसी तरह की भीषण गर्मी के हालात रहेंगे। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार अभी दो दिन तक यही स्थिति बनी रहेगी। शहर में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है। यहां सभी बिजली उपकेंद्रों पर लोड बढ़ गया है। शहर के कई क्षेत्रों में फाल्ट आने के कारण विद्युत भी सुचारू रूप से नहीं मिल पा रही है। इस कारण लोगों को गर्मी के साथ-साथ पीने के पानी का संकट भी झेलना पड़ रहा है।
सीपरी बाजार बिजली उपकेंद्र से आस-पास के क्षेत्रों में सप्लाई होने वाली बिजली लगभग 3 घंटे तक बाधित रही, जिससे इस क्षेत्र के लोग गर्मी के साथ-साथ पानी के लिए भी परेशान होते रहे। शहर के अन्य क्षेत्रों खासकर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर गल्ला मंडी आदि में विद्युत फाल्ट के कारण तीन से चार घंटे तक बिजली बाधित रही। बता दें, बुंदेलखंड क्षेत्र में हर वर्ष तापमान सामान्य से काफी अधिक रहता है। बिजली विभाग हर वर्ष सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति के दावे तो करता है, ये बताया जाता है कि हमारी तैयारियां पूरी हैं, लेकिन जब मौके आता है, तो सारी तैयारी फेल हो जाती है।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव