UP Weather Update: प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया। जल्द ही यूपी में प्री-मानसून रौद्र रूप लेने वाला है। इसका असर भी दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में 46 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश बरेली में 149 मिमी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान आंधी और बिजली गिरने से 41 लोगों की जान चली गई है। इस बीच मौसम विभाग राजधानी लखनऊ समेत 46 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 46 जनपदों में आने वाले चौबीस घंटे के दौरान मेघ गर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। हालांकि बीते 24 घंटों में राज्य के 46 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत तो मिली, लेकिन आंधी और बिजली गिरने से 41 लोगों की मौत हो गई।
मौसम विभाग (IMD) ने जिन 46 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी है उसमें लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, कन्नौज, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर एवं कानपुर देहात, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशाम्बी, हमीरपुर, फतेहपुर, झांसी, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटाह, वाराणसी, जौनपुर, संतरविदास नगर, कासगंज, आजमगढ़, सुल्तानपुर, आंबेकरनगर, अयोध्या, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, औरैया, बाराबंकी, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, शाहजहांपुर, बदायूं, फर्रूखाबाद, सीतापुर और गोंडा अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई