UP School Timing: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और लू (heatwave) के चलते यूपी सरकार ने परिषदीय और मान्यता प्राप्त प्राइमरी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल की ओर से गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार अब सभी सरकारी प्राइमरी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे। विद्यार्थियों की उपस्थिति का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा।
आदेश के अनुसार स्कूल में प्रार्थना सभा और योगाभ्यास सुबह 7:30 बजे से 7:40 बजे तक और मध्यान्ह अवकाश 10:00 बजे से 10:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक स्कूल में उपस्थित रहेंगे और शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य संपादित करेंगे।
मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन के संबंध में निर्णय लेने का अधिकार संबंधित विद्यालय प्रबंध समिति को दिया गया है। राहत आयुक्त कार्यालय एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के अनुक्रम में यह आदेश जारी किया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में गर्मी तेज हो गई है। अब धीरे-धीरे लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी ज्यादा परेशान कर सकती है। इस बार गर्मी का असर ज्यादा दिनों तक रहेगा। तेज हवा के झोंकों और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा है। आधे से ज्यादा जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। सुबह से ही तेज धूप देखने को मिल रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा