UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से करवट बदल रहा है। पछुआ हवाओं की एक्टिविटी बढ़ने के साथ ही राज्य के कई जिलों में तापमान गिरने की सूचना मिलने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (प्डक्) ने संकेत दिए हैं कि दिसंबर के पहले सप्ताह से तापमान में और तेजी से गिरावट आएगी। फिलहाल, पश्चिमी यूपी में कोहरा और पूर्वी जिलों में पारे में गिरावट लोगों को सर्दी की आहट दे रही है।
राजधानी लखनऊ में रविवार से उत्तर-पश्चिमी हवा बहने के चलते दिन और रात दोनों तापमानों में गिरावट दर्ज की जा रही है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में प्रवेश करते ही रातें और ठंडी महसूस होने लगी हैं, जबकि दिन में हल्की धूप से फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में यहां भी कोहरे की स्थिति बन सकती है।
कानपुर में रविवार रात का तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों के बीच 16.7 डिग्री का अंतर रहा, जिससे साफ है कि शहर में रातें ठंडी महसूस की रही हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और ऊंचे बादलों के कारण सुबह-शाम धुंध भी बढ़ गई है। विशेषज्ञों ने किसानों के लिए यह मौसम फसलों की बोआई के लिए अनुकूल बताया है। आगरा में सर्दी के साथ-साथ कोहरा की भी चपेट में दिखाई दे रहा है। रविवार सुबह ताजमहल घने कोहरे में लिपटा दिखाई दिया, जिससे पर्यटकों को ताज की खूबसूरती निहारने में कठिनाई हुई। विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में सुबह कोहरा और दोपहर में धूप देखने को मिल सकती है।
बरेली में रविवार सुबह बेहद घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता लगभग शून्य तक पहुंच गई, जो इस सीजन का सबसे कम रिकॉर्ड रहा। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड एकदम से तेज महसूस हुई। मौसम विभाग ने आगे भी तापमान गिरने और घना कोहरा जारी रहने की संभावना जताई है। मुरादाबाद में सुबह हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन दोपहर तक धूप निकलने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
गोरखपुर में पुरुवा हवाओं की जगह पछुआ हवाओं ने ले ली है। हवा की दिशा में हुए इस बदलाव ने मौसम को काफी ठंडा बना दिया है। दिन और रात दोनों तापमानों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड ने प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज