UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में फिर बदला मौसम, लखनऊ समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

खबर सार :-
UP Aaj Ka Mausam 7 April 2026: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है, और अगले 48 घंटों के लिए तेज तूफ़ान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में फिर बदला मौसम, लखनऊ समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
खबर विस्तार : -

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सोमवार सुबह चली ठंडी हवाओं से जहां गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं अब मौसम के तेवर भी सख्त नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल को राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि राज्य के पश्चिमी हिस्सों में तेज आंधी और ओले गिरने की आशंका है। 8 अप्रैल के लिए, लखनऊ समेत पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर बारिश, बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 9 अप्रैल को भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, और कुछ इलाकों में ओले गिरने के साथ तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं। 

UP Weather Update: 50 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक कभी धूप, कभी बदली और कभी ज़ोरदार बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। यही वजह है कि 50 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर,  बांदा, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर,अमरोहा, संभल, बदायूं, उन्नाव, ललितपुर, रायबरेली और झांसी जैसे जिले शामिल हैं। इन इलाकों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है और जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Weather Update: मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक जारी की चेतावनी

इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 9 अप्रैल तक दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों के लिए तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 9 अप्रैल, 2026 के बीच एक शक्तिशाली वेस्टर्न डिस्टर्बेंस प्रदेश के बड़े हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ़्ते एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

क्यों आया मौसम में यह बदलाव 

दरअसल मौसम विभाग के अनुसार, एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके अलावा, अरब सागर से आने वाली नमी से भरी हवाओं ने इस सिस्टम को और भी तेज कर दिया है। इस मौसम सिस्टम के 9 अप्रैल तक सक्रिय रहने की उम्मीद है, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

अन्य प्रमुख खबरें