अयोध्याः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) परीक्षा में चौथा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली साकेत पुरी निवासी अनामिका मिश्र इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त उनके आवास पहुंचे और उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने अनामिका की सफलता को न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करना आसान नहीं होता, इसके लिए वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की आवश्यकता होती है। अनामिका ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ निश्चय और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
मुलाकात के दौरान विधायक ने कहा कि अनामिका की यह सफलता विशेष रूप से छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपने परिवार व समाज का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अनामिका जैसी प्रतिभाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
इस अवसर पर परिवार के सदस्य और क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे। सभी ने अनामिका को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में और बड़ी सफलताएं हासिल करने की कामना की।
विधायक ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।
अंत में विधायक ने कहा कि अनामिका मिश्र का यह सफलता सफर युवाओं के लिए एक प्रेरणा है और आने वाले समय में वह प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई
प्रयागराज नैनी ब्रिज पर दो कारों में जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत