लखनऊ : यूपी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल-मई माह में राजस्व, वाहन रजिस्ट्रेशन व इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मामले में बड़ी प्रगति की है। पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था, नीतियों के बेहतर कार्यान्वयन और तकनीकी के चलते यह परिणाम हासिल हुए हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष के पहले दो माह में परिवहन विभाग ने राजस्व, वाहन पंजीकरण, ई-मोबिलिटी और प्रशासनिक दक्षता के सभी क्षेत्रों में प्रभावशाली परिणाम प्राप्त किए हैं।
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग ने राजस्व, सेवाओं की गुणवत्ता, आम नागरिकों की संतुष्टि के सभी आयामों के लक्ष्य के अनुसार प्रगति की है। वर्तमान गति बनी रही तो वर्ष के अंत तक 14,000 करोड़ से अधिक राजस्व, 3.5 से 4 लाख तक ई-वाहनों का पंजीकरण और कुल ऑन रोड वाहनों की संख्या 5.35 करोड़ से अधिक पहुंच जाएगी।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल व मई माह में कुल 2083.63 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त हुआ। यह बीते वर्ष के 1842.10 करोड़ की तुलना में 241.53 करोड़ रुपए अधिक है। इस अवधि में 13.11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मई माह में ही 1040.48 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। बीते वर्ष मई माह में प्राप्त हुए 912.52 करोड़ से 127.96 करोड़ रुपए अधिक है। मई माह में 3,62,134 प्राइवेट वाहन पंजीकृत हुए हैं। यह बीते वर्ष मई माह में पंजीकृत हुए 2,92,331 की तुलना में 69,803 अधिक है।
मई माह में 40311 कॉमर्शियल वाहन पंजीकृत हुए हैं। यह बीते वर्ष मई माह में पंजीकृत हुए 36,686 से 3,625 अधिक है। बीते अप्रैल-मई माह में 50,626 इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हुए हैं, जो बीते वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। मार्च 2025 तक प्रदेश में कुल ऑन-रोड वाहनों की संख्या 4.93 करोड़ थी जो 31 मई 2025 तक बढ़ककर 5.00 करोड़ हो गई है। विभाग को 90 प्रतिशत से अधिक टैक्स व शुल्क ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो रहा है। ड्राइविंग लाइसेंस से मई माह में 29.49 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त हुए।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा