लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिशों में जुटी है। प्रशासनिक और पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों को नई-नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी क्रम में एक बार फिर गुरुवार को शासन ने तीन आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी मुथा अशोक जैन को गोरखपुर जोन का एडीजी बनाया गया है।
शासन स्तर से मिली सूचना के अनुसार प्रदेश में जिन तीन आईपीएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र बदले गये हैं, उसमें 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी पी.सी.मीणा, 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. केएस प्रताप कुमार, 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी मुथा अशोक जैन का नाम शामिल हैं। इसमें पी.सी. मीणा को पुलिस महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उप्र बनाया गया है। आईपीएस डॉ. के.एस. प्रताप कुमार को गोरखपुर जोन के एडीजी पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक व सीएमडी, पुलिस आवास निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आईपीएस अधिकारी मुथा अशोक जैन को गोरखपुर ज़ोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्षेत्र है। ऐसे में आईपीएस मुथा अशोक जैन की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
1995 बैच के आईपीएस अधिकारी मुथा अशोक जैन का जन्म 30 अगस्त 1966 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम एम.एम. जैन है। उन्होंने बी.कॉम (बैंकिंग अकाउंट्स स्टैटिस्टिक्स) में स्नातक की डिग्री हासिल की और इसके बाद लखनऊ स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) से विपणन और वित्त में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीएम) प्राप्त किया। अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद, जैन ने 28 दिसंबर 1995 को आईपीएस सेवा में प्रवेश किया। उनकी पहली नियुक्ति वाराणसी में एसपी सिटी के रूप में हुई, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद, उन्होंने इलाहाबाद, कानपुर, इटावा, जौनपुर, फर्रुखाबाद और ललितपुर जैसे विभिन्न जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पदों पर कार्य किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल