Shahjahanpur Murder: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने चार मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या (father killed 4 children) कर दी। इसके बाद पिता ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव की है। बताया जा रहा है कि इस गांव का रहने वाला राजीव अपने घर में था। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। देर रात राजीव ने अपनी बेटियों स्मृति (13), कीर्ति (9) प्रगति (7) और बेटे ऋषभ (5) की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद राजीव ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। राजीव के पिता पृथ्वीराज घर के बाहर सो रहे थे। सुबह जब पृथ्वीराज ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जिसके बाद किसी तरह पृथ्वीराज घर के अंदर पहुंचे और वहां जो दृश्य देखा उससे उनके होश उड़ गए। वहां उनके चारों पोतों के खून से लथपथ शव पड़े थे। अंदर राजीव साड़ी का फंदा बनाकर कुंडी से लटक रहा था। पृथ्वीराज चीखते हुए बाहर निकला तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना के बाद एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि 36 वर्षीय व्यक्ति ने पारिवारिक या मानसिक तनाव के चलते रात में अपने चार मासूम बच्चों की हत्या (father killed 4 children) कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई