shaheed inspector sunil kumar: कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए यूपी एसटीएफ के शहीद निरीक्षक सुनील कुमार के परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत 1 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक आज 9 मई 2025 को उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार द्वारा उनके शोकाकुल परिजनों को सौंपा गया। यह सहायता बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से प्रदान की गई, जो उत्तर प्रदेश पुलिस और बैंक के बीच हुए Police Salary Package (PSP) समझौते का हिस्सा है। इस पैकेज के अंतर्गत, कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को आर्थिक मदद प्रदान की जाती है।
शहीद निरीक्षक सुनील कुमार एसटीएफ मेरठ यूनिट में तैनात थे। 20 जनवरी 2025 को वे अपनी टीम के साथ 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश अरशद की गिरफ्तारी के लिए गए थे। इस दौरान अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में निरीक्षक को कई गोलियां लगीं, लेकिन उन्होंने और उनकी टीम ने साहसपूर्वक जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में इनामी अपराधी अरशद सहित चारों अपराधी घायल हुए और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल निरीक्षक सुनील कुमार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 22 जनवरी 2025 को उन्होंने अंतिम सांस ली। इस अवसर पर एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश, एडीजी-डीजीपी जीएसओ एन. रविंदर, बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह, उपमहाप्रबंधक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह सहायता राशि एक ओर जहां परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करती है, वहीं पुलिस बल में सेवारत जवानों के आत्मबल और सुरक्षा भावना को भी दृढ़ करती है।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण
घर में बने गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बारिश के कारण फसलें हुई बर्बाद, डीएम ने खेतों में जाकर किया सर्वे
मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज: प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान
अयोध्या: भाजपा के स्थापना दिवस पर 'बूथ विजय' का संकल्प, स्वच्छता के साथ घर-घर पहुंचे दिग्गज
कूटरचित कागजात से कब्रिस्तान की जमीन बेचने का आरोप, एसएसपी से शिकायत