Eid 2025 : देश भर में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि ईद के जश्न के दौरान उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बवाल देखने को मिला। EID की नमाज को लेकर मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद में जमकर बवाल हुआ। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के चलते स्थिति पर काबू पा लिया गया।
यूपी के मेरठ जिले के सिवालखास कस्बे में नमाज के बाद किसी पुरानी बात को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष आपस में ही भीड़ गए। देखते ही देखते गाली-गलौज मारपीट में बदल गई। इस दौरान फायरिंग भी हुई। पथराव और मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, सभी की हालत सामान्य है। इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, नमाज के बाद कुछ नमाजियों ने पोस्टर लहराए। सभी सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने इन नमाजियों को समझाया।
सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद घंटाघर चौराहे पर लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया और जिंदाबाद के नारे लगाए। कुछ नमाजियों ने हाथ पर काली पट्टी भी बांधी थी। इन लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक और वक्फ बिल में संशोधन को लेकर नाराजगी जताई थी। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि यूपी में सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं पढ़ी गई। यह सब धर्मगुरुओं और सरकार की अपील पर हुआ है। त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है।
मुराबाद में नमाज पढ़ने को लेकर नमाजियों ने किया हंगामा
मुरादाबाद प्रशासन ने जिले में सड़क पर ईद की नमाज न पढ़ने की अपील की थी। लेकिन लोग इस नियम को तोड़ते नजर आए। सोमवार को जब पुलिस ने ईदगाह में नमाज पढ़ने जा रहे नमाजियों को रोका तो हंगामा हो गया। गलशहीद इलाके में स्थित ईदगाह में एक बार में करीब 30 हजार लोग नमाज पढ़ सकते हैं, लेकिन इससे ज्यादा संख्या होने पर पुलिस ने उन्हें रोका तो वे हंगामा करने लगे। पुलिस के समझाने पर बाकी लोगों ने दूसरी पारी में नमाज पढ़ी।
Eid 2025 : हापुड़ में पुलिस और नमाजियों के बीच तीखी नोकझोंक
वहीं हापुड़ में ईद की नमाज के दौरान पुलिस और नमाजियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। ईदगाह में जगह भर जाने के बाद पुलिस ने नमाजियों को रोक दिया, रोके जाने से नमाजी भड़क गए। बाद में पुलिस के समझाने पर नमाजी वापस लौट गए। इसकी वजह यह थी कि पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर नमाज अदा करने की व्यवस्था की थी। यह मामला कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड का है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा