लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी रोडवेज में 05 हज़ार महिला अभ्यर्थियों को संविदा कंडक्टर के पद पर सीधे भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत 1800 पदों पर संविदा महिला कंडक्टरों की भर्ती की जा चुकी है। परिवहन निगम शेष 3200 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। संविदा के लिए महिला अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का सदस्य होना अथवा एनसीसी बी प्रमाण पत्र, एनएसएस व स्काउट गाइड संस्थान का राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
यह जानकारी देते हुए परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए परिवहन निगम 15 से 25 जुलाई 2025 तक विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मेलों का आयोजन करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए इंटरमीडिएट योग्यता के साथ-साथ सीसीसी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों की मेरिट निर्धारित कर महिला अभ्यर्थियों को सीधे संविदा परिचालक के पद पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि एनसीसीसी बी प्रमाण पत्र, एनएसएस प्रमाण पत्र, भारत स्काउट एवं गाइड संस्थान का राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र धारक महिला अभ्यर्थियों को भी इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों का 05 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महिला परिचालकों को संविदा चालकों-परिचालकों के लिए अनुमन्य पारिश्रमिक दरों के समान दर से भुगतान किया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के अंतर्गत डिपो में नियुक्त किया जाएगा। परिवहन मंत्री ने बताया कि महिला कंडक्टर के पद पर भर्ती के लिए परिवहन निगम के विभिन्न क्षेत्रों में 15 से 25 जुलाई तक अलग-अलग तिथियों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। 25 जुलाई को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर में, 18 जुलाई को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी में, 22 जुलाई को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन और आजमगढ़ में, 25 जुलाई को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।
प्रमाण पत्रों का सत्यापन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। कौशल विकास के तहत महिला अभ्यर्थियों को कंडक्टर के पद के लिए उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीते अप्रैल माह में आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से 1800 महिला अभ्यर्थियों का कंडक्टर पद पर चयन हुआ है, जिनमें से 1328 महिला अभ्यर्थियों को नौकरी पर लगा दिया गया है। शेष महिला अभ्यर्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा