लखनऊ : महाकुंभ-2025 में ड्यूटी करने वाले यूपी रोडवेज के चालकों-परिचालकों को सीएम योगी द्वारा घोषित 10,000 रुपए की बोनस धनराशि दी गई। परिवहन निगम के कुल 24071 चालकों-परिचालकों को उनके खाते में 10,000 रुपए की राशि भेजी गई है। प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम के चालकों व परिचालकों को कुल 24 करोड़ 71 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की गई। इसमें 11,786 चालक व 12,285 परिचालक सहित कुल 24,071 कर्मचारी शामिल हैं। यह जानकारी परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने दी।
परिवहन मंत्री ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि यह प्रोत्साहन परिवहन निगम के चालकों-परिचालकों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। इससे प्रेरणा लेकर आने वाले समय में हमारे चालक-परिचालक जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेंगे। परिवहन मंत्री ने बताया कि महाकुम्भ-2025 में सभी 19 क्षेत्रों से चालक/परिचालकों की ड्यूटी लगाई गई थी। आगरा क्षेत्र से कुल 1385 चालक/परिचालक, गाजियाबाद से 1469, मेरठ से 1413, सहारनपुर से 994, अलीगढ़ से 1284, मुरादाबाद से 1358, बरेली से 1149, हरदोई से 1803, इटावा से 1235, कानपुर से 1387, झांसी से 574, लखनऊ से 2162, अयोध्या से 725, प्रयागराज से 1522, आजमगढ़ से 1163, गोरखपुर से 1424, वाराणसी से 1116, चित्रकूट से 927 तथा देवीपाटन मण्डल से 981 चालक-परिचालक ड्यूटी पर लगाए गए थी।
उन्होंने बताया कि सभी चालक-परिचालकों ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से उनके गन्तव्य तक पहुंचाया। इतने बड़े आयोजन के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने का श्रेय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। उनके कुशल नेतृत्व, प्रबंधन और मार्गदर्शन के कारण लगभग 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई