लखनऊ : राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2025-26 की बिजली दरों की सुनवाई की तारीख जारी कर दिया है। सभी बिजली कम्पनियों में अलग-अलग तारीखों में आम जनता की बिजली दर की सुनवाई की जाएगी। इनमें सबसे पहले 7 जुलाई को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की सुनवाई लखनऊ में होगी। इसके बाद 9 जुलाई को केस्को की सुनवाई कानपुर में, 11 जुलाई को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की सुनवाई वाराणसी में, 15 जुलाई को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की सुनवाई आगरा में, 16 जुलाई को नोएडा पावर कम्पनी की सुनवाई ग्रेटर नोएडा में होगी।
17 जुलाई को मेरठ में आखिरी सुनवाई पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की होगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से इस सम्बंध में आदेश जारी किया गया है। उपभोक्ता परिषद ने यूपीपीसीएल प्रबंधन और यूपी सरकार से भीषण बिजली संकट में लोकल लोकल ब्रेकडाउन पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। प्रदेश में बिजली की मांग 31000 मेगावाट को लगातार पार कर रही है। देश का इकलौता यूपी ऐसा राज्य है जहां पर ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे का रोस्टर लागू है।
इसके बाद भी बिजली कम्पनियां 18 घंटे बिजली देने में भी नाकाम साबित हो रही हैं। यूपीएसएलडीसी के आंकड़ों के अनुसार, गांव को 17.30 घंटे यानि आधे घंटे कम बिजली मिली है। बुंदेलखंड क्षेत्र को भी 20 घंटे की जगह 19 घंटे बिजली मिली है। नगर पंचायत में भी रोस्टर के अनुसार आधे घंटे कम बिजली मिली है। रोस्टर के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली मिले, इसके लिए बिजली कम्पनियों को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह