रामपुरः सरकारी स्कूलों में इनरोल्ड छात्रों की संख्या 50 से कम होने के कारण स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज करने की प्रक्रिया का व्यापक स्तर पर विरोध हो रहा है। इस प्रक्रिया का विरोध करने के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र शैकरपुर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें में मर्जिंग से प्रभावित विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सदस्य गण और ब्लॉक के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सैनी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि कम छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों को मर्ज करने से गरीब, मजदूर, बेसहारा लोगों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। इसलिए प्रदेश सरकार को अपना यह निर्णय तत्काल प्रभाव से वापस ले लेना चाहिए।
ब्लॉक मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि विद्यालय की पेयरिंग हो जाने के बाद शत-प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य प्राप्त करना सरकार के लिए कठिन हो जाएगा। इसलिए जनहित को ध्यान रखते हुए विद्यालयों को मर्ज ना किया जाए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री चरन सिंह ने कहा कि सरकार विद्यालय को मर्ज करके परिषदीय विद्यालयों को साजिशन बंद करना चाहती है, इससे गरीब मजदूर बेसहारा और असहाय लोगों के बच्चे अशिक्षित हो जाएंगे। प्राइवेट स्कूलों के द्वारा उनका आर्थिक और मानसिक शोषण बढ़ जाएगा। इसलिए सरकार को यह अमानवीय आदेश तत्काल वापस लेकर स्कूलों के मर्जर पर रोक लगानी चाहिए।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजय कुमार कश्यप ने कहा कि सरकारी विद्यालयों का मर्जर किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। वहीं, ग्राम प्रधान राजीव सिंह ठाकुरद्वारा ने कहा कि मर्जर जनहित में नहीं है, इससे गरीब ग्रामीणों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। सरकार के इस फैसले का हम हर स्तर पर विरोध करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक कोषाध्यक्ष अमितेश झा, सौरभ शर्मा, ललित कुमार, मेजर सिंह, साकिब अली, प्रेमपाल, अनुसेंद्र चौहान, मुजीब कमाल आदि सैकड़ों शिक्षक एवं ग्राम प्रधान विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई