लखनऊ : पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की प्रक्रिया के बीच अब यूपीपीसीएल बैंकों से कर्ज लेने जा रहा है। यूपीपीसीएल निदेशक मंडल ने पीएफसी से 2000 करोड़ रुपये और इंडियन ओवरसीज बैंक से 400 करोड़ रुपये कर्ज लेने के लिए संकल्प पारित किया है। दोनों विरोधाभासी कदमों को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। यूपी पावर कॉरपोरेशन निदेशक मंडल ने सात वर्षों के लिए कर्ज लेना तय किया है।
यूपीपीसीएल की पांच बिजली वितरण कम्पनियों में कुल उपभोक्ताओं की संख्या करीब 3.45 करोड़ है। इनमें से 1.70 करोड़ उपभोक्ता वाले पूर्वांचल व दक्षिणांचल डिस्काम को निजी हाथों में सौंपने का फैसला प्रबंधन ने लिया हुआ है। इसके विपरीत यूपीपीसीएल निदेशक मंडल ने प्रदेश में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वित्तीय संस्थाओं से कर्ज लेने का फैसला लिया है।
कम्पनियों को निजी हाथों में सौंपने और बिजली की उपलब्धता के लिए कर्ज लेना दो अलग-अलग बातें हैं। प्रबंधन का यह विरोधभासी कदम समझ से परे है। उपभोक्ता परिषद का कहना है कि एक ओर यूपीपीसीएल कह रहा है कि अब सरकार बिजली कम्पनियों के घाटे के वहन नहीं करेगी। सबसे अधिक 16,500 करोड़ रुपये टैरिफ सब्सिडी सरकार देती है। विद्युत उपभोक्ताओं की ओर से हर वर्ष सरकारी खजाने में इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के मद में 3,000 से 4,000 करोड़ रुपये जमा होते हैं।
इसके अलावा विभिन्न योजनाओं में खर्च होने वाले बजट व स्टीमेट की धनराशि पर लगने वाली जीएसटी के मद में भी हर साल 5000 करोड़ रुपये जमा होते हैं। उपभोक्ताओं के इस्टीमेट कनेक्शन चार्ज व अन्य मद के जीएसटी का पैसा भी सरकारी खजाने में जमा हो रहा है। ऐसे में विद्युत उपभोक्ताओं से हर वर्ष 9000 करोड़ रुपये की कमाई हो रही है। बावजूद इसके बिजली कम्पनियां कैसे घाटे में हैं, यह समझ से परे है।
निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों की महापंचायत 22 जून को होगी। पंचायत में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के साथ बिजली उपभोक्ता, किसान भी शामिल रहेंगे। पंचायत में निजीकरण के खिलाफ बड़े आंदोलन का फैसला लिया जाएगा।
संघर्ष समिति की ओर से दोनों डिस्कॉम के निजीकरण के विरोध में बीते छह महीने से चल रहे विरोध प्रदर्शन में किसानों व आम उपभोक्ताओं को साथ जोड़कर आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया है। महापंचायत का मकसद निजीकरण के चलते प्रभावित होने वाले सभी वर्गों को एक साथ लेकर आंदोलन करना है। पंचायत में निजीकरण को लेकर यूपीपीसीएल प्रबंधन की ओर से पेश किए जा रहे झूठे आंकड़ों पर श्वेत पत्र जारी किया जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल