लखनऊ। योगी सरकार रविवार को यूपी पुलिस की सबसे बड़ी आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती के लिए 60,244 नियुक्ति पत्र सौंपेगी। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। योगी सरकार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस आरक्षियों को नियुक्ति पत्र का वितरण मोदी सरकार के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।
प्रदेश के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब पुलिस विभाग में इतने बड़े पैमाने पर आरक्षी सिपाही भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इसे योगी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इतना ही नहीं योगी सरकार सकुशल भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने, हाईटेक ट्रेनिंग देने के साथ रिकॉर्ड समय में ज्वाइनिंग देकर नया कीर्तिमान भी रचने की दहलीज पर खड़े हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस बल को सशक्त और आधुनिक बनाने के प्रयासों को नया बल मिलेगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लक्ष्य के साथ 60,244 आरक्षियों की सीधी भर्ती की जा रही है। यह देश की अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया है, जिसे अभूतपूर्व तकनीकी नवाचार और पारदर्शिता के साथ पूरा किया गया। इस भर्ती की प्रशंसा न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश में हो रही है। इसमें 48,196 पुरुष और 12,048 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा संचालित इस परीक्षा के लिए 48.17 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 15.49 लाख महिलाएं शामिल थीं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह