Uttar Pradesh New Acting DGP : उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्णा को राज्य का नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। राजीव कृष्णा वर्तमान में महानिदेशक, सतर्कता (डीजी विजिलेंस) के पद पर तैनात थे, और अपनी निष्पक्ष कार्यशैली तथा प्रशासनिक अनुभव के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक संघ लोक सेवा आयोग को नियमित डीजीपी की नियुक्ति के लिए कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। 2024 में राज्य सरकार ने “उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक चयन एवं नियुक्ति नियमावली” को मंजूरी जरूर दी थी, लेकिन इसके अंतर्गत गठित की जाने वाली समिति का गठन अब तक नहीं हुआ है।
इस स्थिति में जब मौजूदा डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिला, तब कार्यवाहक डीजीपी के रूप में राजीव कृष्णा को चुना जाना लगभग तय माना जा रहा था। उनका नाम सबसे प्रबल दावेदारों में शुमार था।
राजीव कृष्णा 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने लखनऊ, आगरा, मेरठ जैसे संवेदनशील जिलों में पुलिस प्रमुख के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनके बारे में पुलिस महकमे में कहा जाता है कि वह बेहद शांत होने के साथ-साथ कुशल और सख्त निर्णय लेने के लिए भी जाने जाते हैं। बतौर डीजी विजिलेंस, उनके द्वारा भ्रष्टाचार नियंत्रण और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर उठाए गए कदमों की सरहना सरकार के उच्च स्तर तक की गई है। उनकी नियुक्ति को सरकार की ओर से अनुभव और निष्पक्षता के आदर्श संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल