Greater Noida : उत्तर प्रदेश के खास पकवानों का स्वाद चखने के लिए तैयार हो जाइए। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) का तीसरा संस्करण लगने वाला है। इस बार इस आयोजन में खाने-पीने के शौकीनों के लिए 25 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाने की उम्मीद है। जहां यूपी के अलग-अलग जिलों के पारंपरिक और मशहूर पकवान परोसे जाएंगे।
UP International Trade Show में आपको बनारस का पान, लखनऊ की चाट, आगरा का पेठा, खुर्जा की खुरचन और जौनपुर की इमरती जैसी मशहूर जायके के आयटम मिलेंगे। इसके अलावा, मुरादाबाद की बिरयानी, अवध की दाल-बाटी-चोखा और अलीगढ़ के पारंपरिक नॉन-वेज व्यंजन का भी स्वाद लिया जा सकेगा।
यह आयोजन सिर्फ खाने-पीने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें यूपी के हस्तशिल्प, कपड़े, फर्नीचर और कृषि उत्पादों की झलक भी यहां आने वालों का मनमोह लेगी।
यह ट्रेड शो प्रदेश के कारीगरों और उद्यमियों के लिए एक बड़ा मौका है, जिससे वे अपने उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोगों के समक्ष रख सकेंगे।
पिछले साल इस आयोजन में ढाई लाख से ज्यादा लोग आए थे, और इस बार भी बड़ी संख्या में आगंतुकों के आने की उम्मीद की जा रही है। यह पांच दिवसीय आयोजन व्यापार, संस्कृति और स्वाद का एक बेहतरीन संगम होगा, जहां हर वर्ग के लोग यूपी की समृद्ध परंपराओं का अनुभव कर सकेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव