लखनऊ: सूबे की योगी सरकार बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य के 54 जिलों की 150 प्रमुख सड़कों को संवारा जाएगा। योजना में कुल 250 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस बजट से नवनिर्माण, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का काम कराया जाएगा। इसके अलावा 44 जनपदों में 79 करोड़ के बजट से 255 सड़कों की विशेष मरम्मत की जाएगी। यह काम राज्य सड़क निधि के तहत कराया जाएगा। शासन की ओर से लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) व विभागाध्यक्ष को निर्देश जारी किए गए हैं।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रदेश की योगी सरकार राज्य सड़क निधि के तहत कई योजनाओं पर कार्य कर रही है। इनमें कई सड़कों का नवनिर्माण भी किया जाएगा। वहीं कई मार्गों को सुदृढ़ करने के साथ चौड़ा भी किया जाएगा। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के कोने-कोने तक की सड़कों को बेहतरीन सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाए। पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी यूपी तक सड़कों का बड़े पैमाने पर विकास किया जा रहा है। इससे लोगों को न सिर्फ आवागमन की सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय विकास भी तेजी से होगा।
लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, आजमगढ़, बलिया, हरदोई, फतेहपुर, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मिर्जापुर, अलीगढ़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, आगरा, मैनपुरी, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बागपत, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, रामपुर, बरेली, हाथरस, फिरोजाबाद, बांदा, महोबा, ललितपुर, फतेहपुर, इटावा, मुरादाबाद, औरैया, जालौन।
फर्रूखाबाद, इटावा, कानपुर देहात, चंदौली, कासगंज, मेरठ, बिजनौर, उन्नाव, कन्नौज, बदायूं, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, फतेहपुर, कानपुर नगर, ललितपुर, गाजीपुर, जालौन, झांसी, सुल्तानपुर, अमेठी, कौशांबी, शाहजहांपुर, गोरखपुर, अलीगढ़, एटा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही, सोनभद्र, आगरा, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, रामपुर, बांदा, चित्रकूट, फिरोजाबाद, मुरादाबाद।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई