लखनऊ: यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार राज्य को एक्सप्रेसवे प्रदेश के तौर पर परिवर्तित कर रही है। राज्य में विश्व स्तरीय एक्सप्रेसवे के निर्माण के साथ ही मुसाफिरों के लिए उत्तम यात्री सुविधाओं का वृहद फ्रेमवर्क भी बनाया जा रहा है। इस क्रम में पूर्वांचल व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कुल 12 ई-वे हब बनाने का खाका तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी के विजन को मिशन मानते हुए उप्र एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने मास्टर प्लान बनाया है। इस प्लान के जरिए दोनों एक्सप्रेसवे पर यात्री सेवाओं के लिए ई-वे हब के निर्माण व विकास को बल मिलेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 299.18 करोड़ रुपए की लागत से 8 ई-वे हब और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 126.25 करोड़ रुपए की लागत से 4 ई-वे हब का निर्माण होगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर नोड 40.72 करोड़ और बांदा में 30.82 करोड़ रुपए की लागत से हाईवे के दोनों ओर ई-वे हब का निर्माण होगा।
यूपीडा की तैयार की गई कार्ययोजना में वैश्विक मानकों के अनुरूप यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ये सभी ई-वे हब एयरपोर्ट ग्रेड एमिनिटीज आधारित होंगे। यानि मुसाफिरों को यहां पर एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। पूरा परिसर वातानुकूलित होगा और अधिक फुटफॉल वाले क्षेत्र में वातानुकूलन की व्यवस्था बेहतर होगी।
ई-वे हब में महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग अत्याधुनिक टॉयलेट ब्लॉक्स का निर्माण किया जाएगा। महिला यात्रियों की जरूरतों के अनुसार सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग यूनिट्स, सेंसर बेस्ड फॉसेट्स, सोप डिस्पेंसर, व एंटी बैक्टीरिया सैनिटरीवेयर की स्थापना होगी। नर्सिंग रूम, किड्स फ्रेंडली वॉशरूम और बच्चों को दूध पिलाने के लिए फीडिंग व चेंजिंग एरिया भी होंगे। वहीं दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग यूनिट्स का निर्माण किया जाएगा इसमें होल्डिंग बार, एंटी स्किड फ्लोरिंग और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं रहेंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई