लखनऊ : पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के 42 जनपदों की बिजली व्यवस्था के निजीकरण को लेकर ऊर्जा प्रबंधन और बिजली कर्मियों के बीच माहौल गर्म बना हुआ है। प्रबंधन के निजीकरण के फैसले के विरोध में बिजली कर्मी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में विरोध प्रदर्शन के हड़ताल का रूप लेने की संभावनाओं पर विराम लगाने के लिए ऊर्जा विभाग में एस्मा लागू किया गया है।
इसके पूर्व बीते दिसंबर महीने में छह माह के लिए एस्मा लागू किया गया था। इसकी अवधि को अब अगले छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है। इस कानून के तहत बिजली विभाग के सभी कर्मचारियों पर हड़ताल करने की सख्त मनाही होगी। प्रदेश सरकार ने यह निर्णय पूर्वांचल व दक्षिणांचल डिस्कॉम के निजीकरण के खिलाफ बढ़ते विरोध को लेकर किया है। यूपीपीसीएल ने सभी बिजली कम्पनियों मध्यांचल, केस्को, पूर्वांचल, पश्चिमांचल व दक्षिणांचल में एस्मा लागू किया है।
सभी डिस्कॉमों में किसी भी प्रकार की हड़ताल को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। इस अवधि में हड़ताल अथवा विरोध प्रदर्शन करने पर 6 महीने की जेल अथवा जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही बिना वारंट के गिरफ्तारी भी की जा सकती है। इस कानून के तहत हड़ताल या कार्य बहिष्कार के पूर्व नोटिस देना अनिवार्य है। दरअसल, प्रदेश सरकार को आशंका है कि दोनों डिस्कॉम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मी बड़े पैमाने पर हड़ताल कर सकते हैं।
इससे विद्युत आपूर्ति जैसी जरूरी सेवाओं पर बड़ा असर हो सकता है। इस खतरे को देखते हुए बिजली निगमों में एस्मा को फिर से लागू किया गया है। इस दौरान कोई कर्मचारी इस कानून को नहीं मानेगा तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कर्रवाई की जाएगी। एस्मा वह कानून है जिसे जरूरी सेवाओं को बाधित होने से रोकने के लिए लागू किया जाता है। यह कानून सरकार को हड़ताल पर रोक लगाने का अधिकार देता है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई