लखनऊ : प्रदेश की योगी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा ठोस कदम उठा रही है। इसके लिए कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है। फसलों की सुरक्षा ड्रोन तकनीक से की जा रही है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ सहित छह जनपदों में ड्रोन से नैनो यूरिया और कीटनाशकों के छिड़काव की शुरूआत की गई है। इस तकनीकी के प्रयोग से एक घंटे में तीन से 12 एकड़ तक के क्षेत्रफल में फसलों पर प्रभावी तरीके से छिड़काव किया जा रहा है।
इस तकनीक से फसल उत्पादन में वृद्धि के साथ किसानों को कम समय में अधिक लाभ मिल सकेगा। यूपी सरकार की आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना और एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ) जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं। राज्य में कुल नौ ड्रोन प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं। गोरखपुर, बहराइच, मुजफ्फरनगर जनपद में दो-दो और लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर नगर में एक-एक प्रोजेक्श की शुरूआत की गई है।
ड्रोन के जरिए किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि वे आधुनिक कृषि से आसानी से जुड़ सकें। प्रदेश सरकार की मंशा है कि इस प्रणाली को जल्द से जल्द अन्य जनपदों में भी लागू किया जाए। जिससे पूरे प्रदेश में कृषि क्षेत्र को तकनीकी से जोड़कर सशक्त बनाया जा सके। ड्रोन के जरिए खेती की मॉनीटरिंग व दवा छिड़काव किया जा रहा है। ड्रोन से नैनो यूरिया, कीटनाशकों का एकदम सटीक छिड़काव संभव हो पा रहा है।
किसानों को टेक्निकल ट्रेनिंग भी दी जा रही है। किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी के साथ ड्रोन चलाना भी सिखाया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत छह जनपदों में शुरू की गई इस योजना को अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। यूपी सरकार का स्मार्ट एग्रीकल्चर की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। ड्रोन तकनीक का यह नवाचार यूपी में कृषि क्षेत्र को नई दिशा प्रदान करेगा। वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित यह पहल आगामी दिनों में किसानों के लिए वरदान बनेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल