UP Flood : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद नदियां उफान पर हैं। वहीं कोटा बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना और चंबल नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग 5 मीटर ऊपर पहुंच गया है। नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण इटावा, औरैया और जालौन जिलों में बाढ़ जैसे गंभीर हालात पैदा हो गए हैं। इसके चलते तटवर्ती दर्जनों गांव बाढ़ से घिर गए हैं। घर और फसलें बाढ़ के पानी में डूब गई हैं। इन गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जलस्तर हर घंटे 9 से 10 सेंटीमीटर की दर से बढ़ रहा है, जिससे हजारों ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हुआ है। पांच नदियों के संगम पंचनद क्षेत्र में भी स्थिति गंभीर होती जा रही है। प्रभावित गांवों में दहशत का माहौल है, लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए हैं। यमुना और चंबल नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण औरैया के अजीतमल तहसील के सिकरोड़ी, गौन्हानी कलां, मई, अस्ता, गूंज, ततारपुर कलां, बरेह, जुहीखा, असेवता, असेवा, कठौली, फरिहा समेत दर्जनों गांव पूरी तरह पानी से डूब गए हैं।
सबसे गंभीर स्थिति गौन्हानी कलां, गूंज, सिकरोड़ी, ततारपुर कलां, जुहीखा और फरिहा गांवों में बताई जा रही है, जहां प्राथमिक विद्यालय भी जलमग्न हो गए हैं। हजारों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। संपर्क टूटा, प्रशासन ने नावें और एनडीआरएफ की टीम तैनात की। बाढ़ के कारण कई गांवों का एक-दूसरे से संपर्क टूट गया है। बरेह गांव में भेरेश्वर मंदिर की सीढ़ियों तक भी चंबल का पानी पहुंच गया है, जिससे खतरे की स्थिति और गंभीर हो गई है।
गौहानी कलां में प्रशासन ने तीन नावों की व्यवस्था की है ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। एनडीआरएफ की टीम भी राहत कार्य में लगी हुई है। उपजिला मजिस्ट्रेट निखिल राजपूत ने बताया कि सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बाढ़ चौकियों से निगरानी की जा रही है और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
प्रभावित लोगों के लिए जाजपुर के हनुमान गढ़ी विद्यालय और जुहीखा गांव में राहत शिविर लगाए गए हैं। शिविरों में गद्दे, चादरें, पेयजल, भोजन, प्रकाश और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से प्रवेश न करें, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करें। पूरे क्षेत्र पर नज़र रखी जा रही है और स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा