UP DSP Transfer List : उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में लगातार अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भी 27 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का तबादला किया गया है। एक दिन पहले गुरुवार को 25 PPC अफसरों का ट्रांसफर किया गया था।
पुलिस अफसरों के तबादले के मुताबिक अमित कुमार पांडेय को सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस जालौन, देवेंद्र सिंह प्रथम को पुलिस उपाधीक्षक कानपुर देहात से पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस बनाया गया है। नईम खान मंसूरी को डिप्टी एसपी रेलवे झांसी से पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान यूपी लखनऊ, संत प्रसाद उपाध्याय को मुजफ्फरनगर से सहायक पुलिस आयुक्तालय प्रयागराज, गणेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक संभल से पुलिस उपाधीक्षक आरटीसी चुनार मिर्जापुर भेजा गया है।
इसी तरह अभिषेक प्रताप अजय को पुलिस उपाधीक्षक कुशीनगर से पुलिस उपाधीक्षक कन्नौज, अवनीश कुमार गौतम को गोरखपुर से सहायक सेनानायक छठी बटालियन पीएसी मेरठ, राकेश प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन से पुलिस उपाधीक्षक कुशीनगर, आशुतोष मिश्रा को पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या से पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़, उदय प्रताप सिंह प्रथम को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज से सहायक सेनानायक 42वीं बटालियन पीएसी प्रयागराज भेजा गया है।
सुरेंद्र नाथ यादव को पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी मुरादाबाद से पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन,अमित चौरसिया को शाहजहांपुर से सहायक पुलिस आयुक्तालय कानपुर नगर, नरेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक भदोही से मंडल मजिस्ट्रेट (वीके) गाजियाबाद, अमित प्रताप सिंह को सहायक पुलिस आयुक्तालय गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपाधीक्षक एएनटीएफ यूपी लखनऊ, मनोज कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक कन्नौज से पुलिस उपाधीक्षक संभल और सिंह दीपशिखा अभिभरण को सहायक सेनानायक 30वीं बटालियन पीएसी गोंडा से सहायक सेनानायक 28वीं बटालियन पीएसी इटावा, अरुण कुमार राय को पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम गोंडा से पुलिस उपाधीक्षक झांसी भेजा गया है।
इसके अलावा आदित्य कुमार गौतम को देवरिया से पीएसी लखनऊ, करन सिंह यादव को पीटीएस सुल्तानपुर से पीएसी झांसी, सोहराब आलम को पीएसी कानपुर नगर से रेलवे झांसी, सौरभ कुमार को गोंडा से कानपुर देहात, अंबुजा त्रिवेदी को बांदा से अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, अंकित कुमार द्वितीय को मुरादाबाद से सीआईडी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। इनके अलावा अशोक कुमार सिंह को मुरादाबाद, कमलेश कुमार को कन्नौज से अलीगढ़ ,गौरव त्रिपाठी को गोरखपुर से मुरादाबाद जबकि अंकित कुमार प्रथम को हरदोई से सहायक पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत: विक्रमपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप निकले झूठे, जांच के बाद BDO ने पेश की सच्चाई
शहादत को सलाम: सुल्तानपुर के वीर सपूत अखिलेश शुक्ला पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
डॉक्टरों की कमी से शाहपुरा बेहाल, इलाज के नाम पर सन्नाटा
पूरनपुर में संयुक्त किसान संगठनों का बड़ा आंदोलन, सीओ कार्यालय का घेराव
तनिष्का राणा खेलेंगी नेशनल क्रिकेट, अंडर 17 टीम में हुआ चयन
Pilibhit: किसान संगठन पूरनपुर कोतवाली का करेंगे घेराव, आंदोलन की चेतावनी
Nitish Kumar ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ , जानें अब कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री ?
लखनऊ DM का सख्त आदेश: स्कूलों की मनमानी पर लगेगा 5 लाख का जुर्माना और रद्द होगी मान्यता
बीसलपुर में सघन फुट पेट्रोलिंग: पुलिस की सक्रियता से अपराध पर नियंत्रण
घर में बने गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बारिश के कारण फसलें हुई बर्बाद, डीएम ने खेतों में जाकर किया सर्वे
मिशन शक्ति चरण-5 का दूसरा फेज: प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान
अयोध्या: भाजपा के स्थापना दिवस पर 'बूथ विजय' का संकल्प, स्वच्छता के साथ घर-घर पहुंचे दिग्गज
कूटरचित कागजात से कब्रिस्तान की जमीन बेचने का आरोप, एसएसपी से शिकायत