UP DGP Prashant Kumar Extension: उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार 31 मई, 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पिछले छह माह से नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर कयासबाजी हो रही है। इसी बीच, एक पत्र ने उनके सेवा विस्तार की चर्चाओं को तेज़ कर दिया है। यह पत्र 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे IPS अधिकारियों के लिए आयोजित विदाई समारोह से संबंधित है, लेकिन इसमें प्रशांत कुमार का नाम शामिल नहीं है। विदाई समारोह की लिस्ट में नाम न शामिल होने से प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार दिए जाने की अटकलों ने तेजी पकड़ ली है।
पुलिस मुख्यालय में 29 मई को लखनऊ के अमर शहीद भगत सिंह लॉन में एक विदाई भोज आयोजित किया गया। यह भोज 31 मई, 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे वरिष्ठ IPS अधिकारियों के सम्मान में था। इस सूची में डीजी जेल पी.वी. रामाशास्त्री, डीजी दूरसंचार डॉ. संजय एम. तरडे, ADG महिला और बाल सुरक्षा संगठन कंचन यादव, ADG सतर्कता डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी और ADG कार्यपालिका तेज स्वरूप सिंह के नाम थे।। पुलिस महानिदेशक के जनरल स्टाफ अफसर एडीजी एन रविन्दर द्वारा जारी इस पत्र में प्रशांत कुमार का नाम नहीं था, जो वर्तमान में कार्यवाहक DGP हैं। अब इसे चूक कहा जाए या कुछ और लेकिन इस घटना ने सोशल मीडिया में हलचल मचा दी है और प्रशांत कुमार के सेवा विस्तार को लेकर अटकलें लगने लगीं।
वैसे यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रशांत कुमार की गिनती वर्तमान योगी सरकार के भरोसेमंद अधिकारियों में होती है। इन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में अहम भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया में आ रही खबरों की माने तो उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशांत कुमार को तीन महीने का सेवा विस्तार देने का प्रस्ताव केंद्र को भेज दिया है बस अंतिम मुहर लगने का इंतज़ार किया जा रहा है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। अगर ऐसा होता है तो प्रशांत कुमार यूपी के पहले ऐसे कार्यवाहक डीजीपी होंगे जिनको सेवा विस्तार दिया जाएगा। इससे पहले किसी भी कार्यवाहक क्ळच् को सेवा विस्तार नहीं मिला है।
एक पूर्व DGP के अनुसार, सेवा विस्तार किसी भी अधिकारी को मिल सकता है, बशर्ते उसके लिए जायज कारण दिया जाएं। पूर्व में यूपी के स्थायी DGP रहे सुलखान सिंह और अखिलेश सरकार में DGP रहे अरविंद कुमार जैन को भी तीन महीने का सेवा विस्तार मिल चुका है। ऐसी भी अटकलें हैं कि यदि किसी वजह से प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिलता है, तो उनके लिए कोई अन्य महत्वपूर्ण पद सृजित किया जा सकता है। फ़िलहाल, सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सरकार प्रशांत कुमार को कुछ और समय के लिए उनके अपने पद पर बनाए रखेगी या जल्द ही किसी नए DGP की नियुक्ति करेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव