Book Delivery App : यूपी के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा सुधार को एक नई पहचान मिल रही है। राज्य के सभी 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले लगभग 1.48 करोड़ विद्यार्थियों और 5.75 लाख से ज़्यादा शिक्षकों व शिक्षामित्रों के लिए अब कक्षा-3 के हिंदी और गणित विषयों की शिक्षक पुस्तिकाएं पुस्तक वितरण ऐप के ज़रिए वितरित की जा रही हैं। यह पुस्तिका प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के उपयोग के लिए विकसित की गई है। इसमें शिक्षक डायरी आदि के उपयोग, रखरखाव और वितरण से संबंधित सभी जानकारी/निर्देश दिए गए हैं।
परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सामग्री की पारदर्शी और समय पर आपूर्ति के लिए पुस्तक वितरण ऐप शुरू किया गया है। यह क्यूआर कोड आधारित ऐप पाठ्यपुस्तकों, कार्यपुस्तिकाओं, शिक्षक पुस्तिकाओं और अन्य सामग्रियों को अंतिम स्तर तक समय पर पहुंचाने की सुविधा प्रदान करता है। जिला एवं खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी, डाइट मेंटर, प्रधानाध्यापक और शिक्षक सामग्री प्राप्त होते ही क्यूआर कोड स्कैन करके विवरण दर्ज करेंगे, जिससे राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा वास्तविक समय में निगरानी और कार्रवाई की जा सकेगी। यह ऐप शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करता है।
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश की परिषदीय शिक्षा व्यवस्था आज अभूतपूर्व बदलाव के दौर से गुजर रही है। हमारे 5.75 लाख से अधिक शिक्षक और शिक्षा मित्र प्रदेश के 1.33 लाख परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 1.48 करोड़ बच्चों का भविष्य संवारने के लिए पूरी लगन से कार्यरत हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर सुविधाएं और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है, प्रत्येक बच्चे को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना और उत्तर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श बनाना।
शिक्षक संदर्शिकाओं की आपूर्ति और रिपोर्टिंग अब पूरी तरह से तकनीकी माध्यम पर आधारित है। पुस्तक वितरण ऐप के माध्यम से, प्रत्येक विद्यालय में प्राप्त पुस्तकों को स्कैन करके ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। यह प्रणाली राज्य स्तर से सीधी निगरानी की सुविधा प्रदान करती है और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करती है। इससे 1.48 करोड़ विद्यार्थी सीधे लाभान्वित होंगे और कक्षा-3 के लिए हिंदी और गणित की पढ़ाई अब अधिक प्रभावी और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है।
इस प्रक्रिया में उत्तरदायित्व स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है, जिसमें बीएसए, बीईओ, प्रधानाध्यापक और शिक्षक की भूमिका निर्धारित है। भौतिक सत्यापन एसआरजी, एआरपी और डाइट मेंटर द्वारा किया जाएगा, जबकि प्रत्येक स्तर पर अनिवार्य रिपोर्टिंग और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह प्रयास शिक्षा सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे सरकार को वास्तविक समय की जानकारी मिलेगी, संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और शिक्षण की गुणवत्ता में ठोस सुधार सुनिश्चित होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल