बुलंदशहरः डिबाई वीरांगना अवंती बाई लोधी इंटर कॉलेज की छात्रा हिना पुत्री यतेंद्र कुमार ने हाईस्कूल में ड्राइंग में 99% अंक प्राप्त कर पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हिना के पिता यतेंद्र कुमार किसान हैं।
इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की मान्यता के बाद इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के प्रथम बैच का रिजल्ट शत-प्रतिशत तथा हाईस्कूल का रिजल्ट 96.5% रहा। रिजल्ट आने के बाद उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को कॉलेज प्रबंधक अजय कुमार लोधी व प्रधानाचार्य अमर सिंह व रिटायर्ड प्रधानाचार्य एमपी सिंह ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। कॉलेज का हाईस्कूल का रिजल्ट 96.5% रहा, जिसमें प्रथम स्थान तनु कुमारी पुत्री नरेंद्र कुमार ने 84.5%, द्वितीय स्थान गुंजन पुत्री प्रवीण कुमार ने 82.16% तथा तृतीय स्थान सुहानी पुत्री मदनलाल ने 80.5% अंक प्राप्त कर प्राप्त किया।
महाविद्यालय के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान पर मंजू पुत्री राकेश 75%, द्वितीय स्थान पर प्राची पुत्री राकेश कुमार 70.8% तथा तृतीय स्थान पर भारती पुत्री होम सिंह 70.4 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण हुई। परीक्षा परिणाम व महाविद्यालय का परिणाम देखकर छात्र-छात्राओं के उत्साह की सीमा नहीं रही।
उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर महाविद्यालय के विज्ञान वर्ग का शत-प्रतिशत परिणाम व उत्तर प्रदेश में हिना के अच्छे प्रदर्शन का जश्न मनाया। इस अवसर पर बबली राज लोधी, कप्तान सिंह, चमन लाल, राजवीर सिंह, प्यारेलाल शर्मा, सत्य प्रकाश, रमेश सिंह, रविन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, प्रतिभा रानी, कुमारी सावित्री, कुमारी प्रतिभा, कुमारी सृष्टि, मोजीराम आदि उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह