लखनऊ, यूपी के बागपत जिले में ऐसी दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। अपनी बहन के पति की हत्या कर कोई खुशी से झूम उठे और यह कहे कि इसे कहते हैं असली मर्डर! यह वारदात अकेले नहीं की गई। इसमें आरोपी के परिवार के और लोग भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, बागपत के नंगलाबढ़ी गांव में एक युवक अपनी बहन के पति पर हमला कर देता है। आरोपी ने अपनी बहन के सामने ईंटों से पीट-पीटकर उसके पति की हत्या कर दी।
इस खौफनाक वारदात को जिस समय अंजाम दिया गया, उस समय घर पर आरोपी की पत्नी और साली भी थीं। बताया जाता है कि वारदात में दोनों का सहयोग था। वारदात को और संगीन परिभाषित करने के लिए उसके शब्द ही काफी हैं। हत्या के बाद आरोपी कहता है, इसे कहते हैं असली मर्डर। यह मामला बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाबढ़ी गांव का है। यहां एक युवक ने अपनी बहन की आंखों के सामने ही उसके पति की हत्या कर दी। आरती नाम की महिला ने विकास नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था। विकास कुछ दूर अहेड़ा गांव में रहता था।
वह पेशेवर दर्जी था। बताते हैं कि वारदात के पीछे का कारण आरती की दूसरी शादी है। परिवार के अधिकतर लोगों ने इसे स्वीकार कर लिया था, लेकिन उसका भाई आकाश रंजिश रखने लगा था। बीती रात आरती मायके में ही थी। अचानक उसकी भाभी निधि और साली को यह बात करते हुए सुना कि आज इसे खत्म कर देते हैं। तभी आरती अपने पति के बारे में साजिश सुनकर चिल्लाने लगी। इसी बीच विकास वहां पहुंच गया और तभी उस पर आकाश ने हमला कर दिया। उसने ईंटों से विकास का सिर फोड़ दिया। खून से लथपथ विकास की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब तीनों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह