UP Assembly Monsoon Session: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज से आगाज हो रहा है। इस बार भी सदन में हंगामे के आसार ज़्यादा हैं। इस बार 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047' विज़न डॉक्यूमेंट पर 13 अगस्त से लगातार 24 घंटे चर्चा होनी है। विपक्ष मतदान में अनियमितताओं समेत कई मुद्दों को उठाकर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में है।
बता दें कि इस बार सदन कई खास बातों के साथ आगे बढ़ रहा है। सत्र के पहले दिन औपचारिक कामकाज जैसे अध्यादेश, अधिसूचनाएं और विधेयक पेश करने पर जोर रहेगा। जबकि 12 से 14 अगस्त तक विधायी कार्यों और चर्चा होगी। विधानसभा का मानसून सत्र 13-14 अगस्त को सबसे खास होने वाला इन दोनों दिन सदन में 24 घंटे से ज़्यादा समय तक चलने वाली चर्चा होनी है, जिसमें 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047' विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा होगी। समाजवादी पार्टी (सपा) ने सरकारी स्कूलों के विलय, कानून-व्यवस्था और बाढ़ जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर, सत्ता पक्ष भी विपक्ष के हर बिंदु का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने 18वीं विधान सभा (2025) के दूसरे सत्र को सुचारू, गरिमापूर्ण और रचनात्मक ढंग से संचालित करने के लिए सभी दलीय नेताओं से सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने सभी नेताओं से शालीनता और संसदीय मर्यादा की सीमाओं के भीतर अपनी बात रखने और परस्पर सम्मान व सौहार्दपूर्ण वातावरण में बहस करने की अपील की। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से विधान सभा का नया स्वरूप, तकनीकी नवाचार और 'विजन डॉक्यूमेंट' जैसी पहल सदन के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल