लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ से बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे लखनऊ से दोनों राज्यों के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करेगा। रेलवे की ओर से 18 जुलाई से गोमतीनगर से दरभंगा और गोमतीनगर से मालदा टाउन के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होगा। अभी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन स्पेशल ट्रेनों के तौर पर किया जाएगा। रेलवे बोर्ड की ओर से जल्द ही नियमित संचालन के आदेश जारी किए जाएंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी से इन दोनों अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। दोनों ट्रेनों का संचालन अयोध्या के रास्ते किया जाएगा। दरभंगा जाने वाली ट्रेन गोरखपुर और मालदा टाउन जाने वाली ट्रेन वाराणसी होकर जाएगी। गोमतीनगर से दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन अमृत भारत एक्सप्रेस रोजाना संचालित होगी। इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच होंगे। रेलवे बोर्ड ने दोनों अमृत भारत एक्सप्रेस की समय-सारिणी की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत मालदा टाउन से अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक बार प्रत्येक गुरुवार शाम 7.25 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन अगले दिन शुक्रवार को दोपहर 3.40 बजे गोमती नगर स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन 941 किमी का सफर करीब 20 घंटे में पूरी करेगी। दो इंजनों से चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 24 कोच होंगे। मालदा टाउन-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस में आधुनिक सुविधाएं भी हैं। इससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस ट्रेन में मॉड्यूलर शौचालय और आपातकालीन ब्रेक प्रणाली जैसी विशेष सुविधाएं भी हैं। इसके अलावा अन्य सुविधाओं में अर्ध-स्वचालित कपलर, आधुनिक पेंट्री कार, टॉकबैक सिस्टम, वंदे भारत जैसी लाइटिंग, किफायती सीटें शामिल हैं।
गाड़ी संख्या 15561 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा से प्रत्येक शनिवार दोपहर 3 बजे रवाना होगी और रविवार सुबह 5.35 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 15562 अमृत भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से प्रत्येक रविवार सुबह 8.15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.35 बजे दरभंगा पहुंचेगी। यह ट्रेन अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, घोरासन, बरंगिया, जनकपुर रोड और कमतौल स्टेशनों पर रुकेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 13433 मालदा टाउन से रवाना होकर न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, डेहरी ऑनसोन, सासाराम, भभुआ, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट स्टेशनों पर रुकेगी और फिर गोमतीनगर स्टेशन पर रुकेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04