लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage) सूची में शामिल होने को भारत के लिए ऐतिहासिक सम्मान और गर्व का क्षण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय न केवल प्रकाश पर्व की सांस्कृतिक महानता को विश्व पटल पर स्थापित करता है, बल्कि भारत की आध्यात्मिक विरासत को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपावली केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि प्रकाश की अंधकार पर विजय, नए आरंभ और आशा की पुनर्स्थापना का संदेश देने वाला जीवन दर्शन भी है। उन्होंने कहा कि यूनेस्को द्वारा इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलना बताता है कि भारतीय परंपराओं की गहराई और जीवंतता विश्व समुदाय को आकर्षित करती है। मुख्यमंत्री ने यह विचार अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से साझा किए।
योगी ने विशेष रूप से यह उल्लेख किया कि दीपावाली का यूनेस्को सूची में शामिल होना उत्तर प्रदेश और अयोध्या के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अयोध्या प्रभु श्रीराम की पावन भूमि है, जहां दीपावली के प्रथम उत्सव का ऐतिहासिक आधार पाया जाता है। इसी धरती पर लाखों दीपों से रामराज्य की वापसी का स्वागत किया गया था। ऐसे में इस पर्व की अंतरराष्ट्रीय पहचान अयोध्या के आध्यात्मिक गौरव को और अधिक उज्ज्वल बना रही है। योगी आदित्यनाथ के अनुसार, “अयोध्या केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता की आत्मा भी है। दीपावाली की इस वैश्विक मान्यता से अयोध्या के सांस्कृतिक महत्व की आभा और भी प्रखर होती है।”
मुख्यमंत्री योगी के अनुसार यह उपलब्धि भारत की बढ़ती सांस्कृतिक शक्ति और विश्व मंच पर उसके प्रभाव को दिखाती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी सांस्कृतिक उपस्थिति को अभूतपूर्व तरीके से स्थापित किया है, और वैश्विक समाज भारतीय पर्वों, परंपराओं और मूल्यों को अपनाने लगा है। योगी ने आशा व्यक्त की कि अयोध्या का शाश्वत प्रकाश विश्व को सत्य, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि दीपावली समाज को एकता, संस्कारों और सकारात्मक ऊर्जा की ओर ले जाने वाला वह उत्सव है, जिसकी रोशनी मानवता को मार्गदर्शित करती रहेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव