लखनऊ। विश्वस्तरीय बनाए जा रहे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का नाम अटल बिहारी बाजपेई टर्मिनल होगा। स्टेशन परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। यहां पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव भी होगा। गोमतीनगर स्टेशन से ही नई दिल्ली, कटरा, मुंबई, जम्मू, पुरी, समेत अन्य प्रमुख स्थानों के लिए वंदे भारत ट्रेन के साथ ही लखनऊ-कानपुर लोकल ट्रेन का भी संचालन होगा।
एनईआर लखनऊ मंडल के अफसरों ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी और जनसंपर्क अधिकारी डा. राघवेंद्र शुक्ल के साथ बैठक में दिए गए इन सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया है। रेलवे अफसरों ने प्रतिनिधियों के साथ छन्नीलाल चौराहे के पास रेलवे क्रासिंग, मोहिबुल्लापुर क्रासिंग, भिठौली क्रासिंग, सीतापुर रोड से जानकीपुरम-कुर्सीरोड की कनेक्टिविटी के लिए ओवरब्रिज निर्माण के लिए निरीक्षण किया।
इसके अतिरिक्त मिठाईवाला चौराहे के पास रेलवे क्रासिंग व रकाबगंज पर अंडरपास बनाने, मशकगंज क्रासिंग पर फुटओवरब्रिज के पुनर्निर्माण और जुगौली रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि जुगौली रेलवे क्रासिंग पर उपरिगामी पुल बन जाने से गोमतीनगर से फैजाबाद रोड आने-जाने वाले करीब पांच लाख लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने मिठाईवाले चौराहे के पास रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई