अयोध्या : स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण व कूड़े के पृथक्करण के दृष्टिगत नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी। उक्त बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगर निगम की सहयोगी एजेंसी के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
बैठक में नगर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, एम.आर.एफ. (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) केंद्र का संचालन, कचरा पृथक्करण (सेग्रीगेशन), कचरा निस्तारण तथा सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई व्यवस्था को लेकर गहन समीक्षा की गई। नगर आयुक्त महोदय द्वारा नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़, नियमित एवं पारदर्शी बनाए जाने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके कार्यों के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता के साथ तत्परता से कार्य करने एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने यह निर्देशित किया कि प्रत्येक वार्ड में नियमित निरीक्षण, सफाई कार्यों की मॉनिटरिंग, और डोर-टू-डोर कलेक्शन में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, एम.आर.एफ. केंद्रों की कार्यप्रणाली को अधिक कुशल बनाने हेतु आवश्यक संसाधन एवं तकनीकी सहयोग तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराए जाएं।
बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राम मणि शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पाण्डेय, जोनल अधिकारी अयोध्या धाम अशोक कुमार गुप्ता, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमल कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विजयेन्द्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज