लखनऊ। प्रदेश में परिवहन विभाग की ओर से एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक अनाधिकृत रूप से संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन आयुक्त द्वारा इस अभियान की समीक्षा की गई और बेहतर और बदतर प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 20 जनपदों की सूची तैयार की गई है। अनाधिकृत ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान में लचर प्रदर्शन करने वाले जनपदों में तैनात अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
अभियान के नोडल और अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) संजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निदेश पर अनाधिकृत रूप से संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान पहली अप्रैल से चलाया जा रहा है। अभियान की शासन स्तर से मॉनीटरिंग भी की जा रही है। अभियान को लेकर लचर प्रदर्शन करने वाले जनपद के प्रवर्तन अफसरों को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया गया है। जिन जनपदों का प्रदर्शन लचर रहा है उनमें अमरोहा, कासगंज, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, मऊ, इटावा, फर्रूखाबाद, बदायूं, संभल, श्रावस्ती, झांसी, संतकबीरनगर, बस्ती, शामली, महराजगंज, देवरिया, हाथरस और ललितपुर शामिल हैं।
अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपदों में बरेली, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, फिरोजाबाद, बाराबंकी, एटा, कानपुर देहात, बहराइच, चंदौली, संत रविदास नगर, चित्रकूट, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, गाजीपुर और हमीरपुर शामिल हैं। परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक अनाधिकृत ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की समीक्षा के दौरान जिन जिलों का प्रदर्शन लचर है, वहां के प्रवर्तन अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं अभियान को लेकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले अफसरों को शाबासी दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल