उदयपुरवाटी: उपखंड के जोधपुरा निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रतन मीणा जोधपुरा को आदिवासी कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं बुद्धिजीवियों ने बधाई दी है। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के निर्देश पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा ने रतन मीणा जोधपुरा को आदिवासी कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। रतन मीणा एक समाजसेवी हैं और उन्हें कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने एवं जिले में पार्टी को मजबूत करने में उनके योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार शीघ्र ही जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। गौरतलब है कि मीणा वर्तमान में कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। वे मीणा समाज झुंझुनू के उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश संगठन सचिव के रूप में आदिवासी समुदाय की सेवा करते हैं। वे राजस्थान शिक्षा सेवा से सेवानिवृत्त हैं।
उनकी नियुक्ति पर अनेक सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। भगवानाराम सैनी विधायक उदयपुरवाटी, अखिल भारतीय जनजाति विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष के.सी. घुमरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बी.एल. सैनी, मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीना किशोरपुरा, सुरज्ञान सिंह मीना नीमकाथाना, मीना समाज के संरक्षक बनवारी लाल मीना उदयपुरवाटी, मीना समाज के पूर्व अध्यक्ष दिलीप मीना मुकनगढ़, बचना राम मीना नांगल, मीना समाज ब्लॉक उदयपुरवाटी के अध्यक्ष होशियार सिंह मीना बामलास, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजीव गोरा, सरपंच विजयपाल भाटीवान, पूर्व सरपंच ख्याली राम तोदी, मीना सेवा समिति लोहार्गल के कोषाध्यक्ष मोहन लाल मीना, तोदी मीना छात्रावास के अध्यक्ष रामचन्द्र मीना, पूर्व अध्यक्ष रामचन्द्र मीना सूबेदार भंवरलाल मीना मौजूद रहे।
इसके साथ ही जगदीश मीना तोदी, विनोद मीना सिधाना, प्रभाती लाल मीना उदयपुरवाटी, एडवोकेट धर्मवीर मीना झुंझुनूं, मंगेज सिंह मीना टीबासाई, अशोक मीना टीबासाई, दीपक मीना बगोली, भवानी मीना सेफरागुआर, दुर्गा प्रसाद मीना दलेलपुरा, पत्रकार सुमेर मीना उदयपुरवाटी, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अमर सिंह मीना, विजेंद्र सैनी, रिछपाल सैनी, पप्पू राम सैनी, भवानी सिंह शेखावत, शंकर लाल सैनी, शीशपाल मेघवाल, विजेंद्र गुर्जर सहित कई लोग शामिल हुए। अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई